<

दुनिया का ऐसा देश, जहां 12 नहीं 13 होते हैं महीने, 6 दिन का होता है लीप ईयर

दुनिया में एक ऐसा देश भी है, जहां 12 नहीं बल्कि 13 दिन होते हैं. इतना ही नहीं, यहां पर लीप ईयर केवल 6 दिनों का होता है. ये उनकी पुरानी परंपराओं, धर्म और इतिहास से जुड़ा हुआ है, जो रोजमर्रा की जिंदगी में काफी अहम होता है.

Ethiopian Calendar Facts: हम जब भी साल की बात करते हैं, तो उसमें 12 महीने गिनते हैं, लेकिन एक ऐसा देश भी है, जहां 12 नहीं बल्कि 13 महीने होते हैं. दरअसल, दुनिया के ज्यादातर देशों में 12 महीनों वाले ग्रेगोरियन कैलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन एक देश में 13 महीनों का साल भी होता है. आपके लिए भले ही ये कोई चौंकाने वाली बात हो, लेकिन वहां के लोगों के लिए ये आम बात है और वो लोग इसके हिसाब से ही अपनी रोजमर्रा की जिंदगी के कामों को शेड्यूल करते हैं और ये कैलेंडर उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा है.

क्या है कैलेंडर का नाम?

बता दें कि इथियोपिया नाम के देश में 13  महीनों का साल होता है. इथियोपिया में ग्रेगोरियन कैलेंडर  का नहीं बल्कि सदियों पुरानी परंपराओं, धर्म और इतिहास से जुड़े कैलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है. ये एक पुरानी और स्थापित टाइम को कैलकुलेट करने का सिस्टम है, जिसे इथियोपियाई कैलेंडर के नाम से जाना जाता है.

13वें महीने का क्या है नाम?

इथियोपियाई कैलेंडर ग्रेगोरियन कैलेंडर से काफी अलग है. यहां  साल में 12 महीने होते हैं और हर महीने में बराबर दिन यानी तीस दिन होते हैं. इसके अलावा उनके कैलेंडर में 13वां महीना भी होता है, जिसे पगुमे कहा जाता है. वैसे  तो इस महीने में 5 दिन ही होते हैं, लेकिन जब लीप ईयर आता है, तो इस महीने में 6 दिन हो जाते हैं. 

पूरी दुनिया से 7-8 साल पीछे इथियोपिया

यहां एक दिलचस्प बात ये भी है कि इथियोपियाई कैलेंडर, ग्रेगोरियन कैलेंडर से लगभग 7-8  साल पीछे है. इसी वजह से इथियोपियाई कैलेंडर और ग्रेगोरियन कैलेंडरों में ईसा मसीह के जन्म की गणना भी अलग-अलग तरीका है. कहा जाता है कि इथियोपिया के लोग बाकी दुनिया से अलग साल में जीते हैं.

कब हुई थी शुरुआत?

बता दें कि इस कैलेंडर की शुरुआत लगभग 1500 साल पहले हुई थी. इसका संबंध इथियोपियाई ऑर्थोडॉक्स चर्च से बताया जाता है. इसका इस्तेमाल धार्मिक अनुष्ठानों के साथ ही त्योहारों और खेती के लिए भी किया जाता है. ये 13 महीने वाला कैलेंडर केवल समय का ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक पहचान का तरीका है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

RR vs GT: शतक से चूके, लेकिन ध्वस्त किए कई कीर्तिमान, वैभव सूर्यवंशी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

Vaibhav Sooryavanshi Records: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपने बल्ले से तबाही मचाई हुई है.…

Last Updated: May 29, 2026 22:34:55 IST

मेरी मौत का जिम्मेदार… शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध बना खुदकुशी की वजह? मरने से पहले किया था ये काम

Love Affair Suicide Case: लखीमपुर खीरी के एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो…

Last Updated: May 29, 2026 21:54:21 IST

मुश्किल वक्त में जब न दिखे कोई रास्ता, टूटने लगे हौसला; तब सुंदरकांड की ये 5 चौपाइयां बदल देंगी आपकी किस्मत

सुंदरकांड की ये 5 शक्तिशाली चौपाइयां आपके मन से डर, चिंता और नकारात्मक विचारों को…

Last Updated: May 29, 2026 20:14:16 IST

PAK vs AUS: 30 मई को पहला वनडे, क्या भारत में देख पाएंगे लाइव, कैसा है दोनों टीमों का स्क्वॉड?

Australia vs Pakistan: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मैच कीरावलपिंडी में खेला जाएगा.…

Last Updated: May 29, 2026 20:09:24 IST

Joke of the Day: सुन! मुझे जल्दी ही पोता चाहिए? फिर बहू ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर सास ने साध ली चुप्पी

Funny Jokes of the Day: हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल पैदा होता है.…

Last Updated: May 29, 2026 19:58:31 IST

चंडीगढ़ की छोरी का इंग्लैंड में कमाल, T20 डेब्यू पर किया अनोखा कारनामा, कौन है ये नया स्टार?

Who Is Nandini Sharma: चंडीगढ़ की रहने वाली नंदिनी शर्मा ने अपने टी20 डेब्यू पर…

Last Updated: May 29, 2026 19:23:43 IST