<

गर्मी आते ही पंखे पर जमी धूल ने दे दी टेंशन! मिनटों में सफाई के लिए अपनाएं यह स्मार्ट ट्रिक, उतारने की भी झंझट नहीं

How to Clean Fan:सर्दियां लगभग समाप्त होने वाली हैं और गर्मी का मौसम शुरू होने वाला हैं,ऐसे में अगर आप भी सोच रहें हैं कि महीनों से बंद पड़ें पंखे की सफाई कैसे की जाए तो आइए जानते हैं,कुछ स्मार्ट हैक्स के बारे में.

How to Clean Ceiling Fan: गर्मी का मौसम शुरू होते ही घरों में सबसे पहले सीलिंग फैन चलना शुरू हो जाता है. लेकिन सर्दियों में लंबे समय तक बंद रहने के कारण पंखों पर मोटी धूल और चिकनाई की परत जम जाती है. जब ऐसा पंखा चलता है तो न केवल कमरा गंदा दिखता है, बल्कि हवा के साथ धूल भी उड़ने लगती है, जो सेहत के लिए भी नुकसानदायक हो सकती है.

अक्सर लोगों को पंखा साफ करना सबसे झंझट वाला काम लगता है, क्योंकि इसमें धूल गिरने का डर रहता है और कई बार कुर्सी या स्टूल पर चढ़ना भी पड़ता है. हालांकि कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप बिना ज्यादा मेहनत के पंखे को जल्दी और आसानी से साफ कर सकते हैं. आइए जानते हैं पंखा साफ करने के कुछ आसान तरीके.

नींबू और डिटर्जेंट का इस्तेमाल

पंखे की चमक वापस लाने के लिए नींबू और डिटर्जेंट भी काफी असरदार साबित हो सकते हैं. इसके लिए गुनगुने पानी में थोड़ा डिटर्जेंट और नींबू का रस मिलाएं. फिर कपड़े या स्पंज को इस घोल में डुबोकर पंखे की ब्लेड्स को साफ करें. इससे पंखा साफ होने के साथ-साथ चमकदार भी दिखने लगेगा.

पुराने कपड़े से हटाएं धूल

अगर आप चाहते हैं कि सफाई के दौरान धूल नीचे न गिरे, तो पुराने कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए कपड़े को पंखे की एक ब्लेड के ऊपर रखें और धीरे-धीरे उसे बाहर की ओर खींचें. ऐसा करने से सारी धूल कपड़े के अंदर ही इकट्ठा हो जाएगी और कमरे में गंदगी भी नहीं फैलेगी.

क्लीनिंग डस्टर की मदद लें

अगर आप बिना कुर्सी या सीढ़ी का सहारा लिए पंखा साफ करना चाहते हैं, तो लंबे हैंडल वाले क्लीनिंग डस्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए एक बाल्टी में पानी, थोड़ा विनेगर और थोड़ा सा डिटर्जेंट मिलाकर घोल तैयार करें. अब डस्टर को इस घोल में भिगोकर हल्का निचोड़ लें और उससे पंखे की ब्लेड्स को धीरे-धीरे साफ करें. इससे जमी हुई धूल और गंदगी आसानी से हट जाएगी.

खास घरेलू घोल से करें सफाई

सीलिंग फैन को अच्छे से चमकाने के लिए एक बाउल में थोड़ा लिक्विड सोप या सर्फ लें. इसमें नींबू का रस और थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाकर घोल तैयार करें. अब किसी स्क्रबर या कपड़े की मदद से पंखे की सभी ब्लेड्स को हल्के हाथ से रगड़ते हुए साफ करें. इससे चिकनाई और जमी हुई गंदगी आसानी से हट जाती है.

इन आसान उपायों को अपनाकर आप बिना ज्यादा मेहनत के अपने सीलिंग फैन को साफ कर सकते हैं. नियमित रूप से सफाई करने से पंखा न केवल नया जैसा दिखेगा, बल्कि कमरे में साफ और ताजी हवा भी देगा.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

Tesla Model Y L vs Mercedes-Benz CLA: कौन है सेगमेंट की बेस्ट कार? फीचर्स और परफॉर्मेंस में क्या ज्यादा किफायती

दोनों कारों की कीमत में अंतर है. अगर आप इन दोनों ही कारों को लेकर…

Last Updated: May 31, 2026 20:36:28 IST

Toyota Taisor vs Jeep Compass: कौन सी कार है सेग्मेंट की बेस्ट? किसमें मिलते हैं एडवांस फीचर्स, किसे लेना रहेगा सही

अगर आप एक किफायती और बजट फ्रेंडली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार लेना चाहते हैं तो ऐसे…

Last Updated: May 31, 2026 20:33:56 IST

Funny Jokes: तुमने कोई नेक काम किया है? टीचर के पूछने पर छात्र ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर सिर पकड़ लेंगे

Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…

Last Updated: May 31, 2026 19:03:38 IST

DRDA: मोबाइल से देखता था महिला वॉशरूम का फुटेज, एकतरफा प्यार में कर्मचारी ने पार की सारी हदें, अब सलाखों के पीछे

Jagatsinghpur DRDA Office Case: ओडिशा में डिस्ट्रिक्ट रूरल डेवलपमेंट एजेंसी (DRDA) के दफ़्तर में महिलाओं…

Last Updated: May 31, 2026 18:29:10 IST