<

वरमाला से पहले ही खुल गया दूल्हे का पायजामा, शरमा गई दुल्हन, हंसने लगे मेहमान; वीडियो वायरल

Viral Video: सोचिए अगर शादी में जयमाला से पहले स्टेज पर ही दूल्हे का पायजामा खुल जाए तो? कुछ ऐसा ही हुआ एक शादी समारोह में. अब यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

शादी एक ऐसा पल है, जो लोगों की जिंदगी सबसे यादगार पल होता है. लेकिन उसी दौरान कुछ ऐसा हो जाए कि आप खबरों में बन जाएं, तो बहुत शर्म की बात हो जाती है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें शादी के समारोह के दौरान सभी घराती-बराती जयमाला के लिए इकट्ठा हुए हैं और अचानक दूल्हे का पायजामा खुल जाता है. यह देख दुल्हन शरमा जाती है. इस वीडियो को देख नेटिजंस खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. देखें वायरल वीडियो. 

क्या है वायरल वीडियो?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर दूल्हा अपने होने वाली दुल्हन का जयमाला के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा है. तभी दुल्हन की एंट्री होने वाली होती है और दूल्हा अपनी दुल्हन को हीरो के अंदाज में स्टेज पर स्वागत करने के लिए तैयार होता है. उस दौरान दूल्हे का पायजामा खुल जाता है और वहां खड़े सभी बाराती-घराती हंसने लगते हैं. साथ ही दुल्हन शर्म के मारे अपनी नजरें तक ऊपर नहीं उठाती है. हालांकि, फौरन दूल्हा अपना पायजामा ऊपर उठाता है और पहन लेता है. लेकिन तब तक यह पल कैमरे में कैद हो गया और किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया. अब यह इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है. 

क्या बोले नेटिजंस?

इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने कहा, ‘भाई शादी के लेकर बहुत ही ज्यादा उत्साहित होते होंगे इसी चक्कर में पायजामा का नारा बांधना ही भुला गया और जयमाला के दौरान अपनी बेइज्जती करा लिया.’ दूसरे ने बोला, ‘दुल्हन के डर से दूल्हे का अभी से ही पायजामा खुल गया. आगे क्या होगा.’ वहीं एक और नेटिजंस ने कहा, ‘हे भगवान ये तो बहुत बुरा हुआ.’ इसके अलावा कोई मजाक उड़ा रहा है तो कोई दूल्हे को नसीहत दे रहा है.

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Share
Published by
Kamesh Dwivedi

Recent Posts

IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर महारिकॉर्ड, इतिहास रचने से सिर्फ 9 विकेट दूर

Bhuvneshwar Kumar IPL 2026: आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार आईपीएल 2026 में 24 विकेट…

Last Updated: May 18, 2026 16:10:47 IST

लखनऊ स्टेशन पर सूटकेस में मिली युवती की क्षत-विक्षत लाश! सिर गायब, हाथ-पैर पॉलीथिन में पैक

Viral Video: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन से सनसनीखेज मामला…

Last Updated: May 18, 2026 13:37:28 IST

लो जी! अब इंटरनेट पर वायरल हुआ 700 किलो का ‘डोनाल्ड ट्रंप’, हेयरस्टाइल देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

इंटरनेट पर एक भैंस का नाम बदलकर 'डोनाल्ड ट्रंप' रख दिया गया है, क्योंकि उसकी…

Last Updated: May 18, 2026 13:28:35 IST

जिम-विम सब फेल! नंगे पैर सिर पर मटका रखके ऐसी दौड़ीं ‘सुपर दादी’, वीडियो देख लोग बोले- ‘इन्हें ओलंपिक भेजो’

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कई बुजु्र्ग महिलाएं…

Last Updated: May 18, 2026 12:32:40 IST

Natural Air Purifier: न टहनियां, न पत्ते, फिर भी 25 पेड़ों जितनी ऑक्सीजन देता है Algae Tree, दिल्ली-NCR के लिए वरदान!

हम जिस जुगाड़ की बात कर रहे हैं वो एक इको फ्रेंडली तकनीक है. वैसे…

Last Updated: May 18, 2026 10:49:02 IST