शादी एक ऐसा पल है, जो लोगों की जिंदगी सबसे यादगार पल होता है. लेकिन उसी दौरान कुछ ऐसा हो जाए कि आप खबरों में बन जाएं, तो बहुत शर्म की बात हो जाती है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें शादी के समारोह के दौरान सभी घराती-बराती जयमाला के लिए इकट्ठा हुए हैं और अचानक दूल्हे का पायजामा खुल जाता है. यह देख दुल्हन शरमा जाती है. इस वीडियो को देख नेटिजंस खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. देखें वायरल वीडियो.
क्या है वायरल वीडियो?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर दूल्हा अपने होने वाली दुल्हन का जयमाला के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा है. तभी दुल्हन की एंट्री होने वाली होती है और दूल्हा अपनी दुल्हन को हीरो के अंदाज में स्टेज पर स्वागत करने के लिए तैयार होता है. उस दौरान दूल्हे का पायजामा खुल जाता है और वहां खड़े सभी बाराती-घराती हंसने लगते हैं. साथ ही दुल्हन शर्म के मारे अपनी नजरें तक ऊपर नहीं उठाती है. हालांकि, फौरन दूल्हा अपना पायजामा ऊपर उठाता है और पहन लेता है. लेकिन तब तक यह पल कैमरे में कैद हो गया और किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया. अब यह इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है.
जयमाला के स्टेज पर अचानक से दूल्हे का पायजामा ही खुल गया। जीवन का सबसे बढ़िया दिन भी बेकार हो गया। pic.twitter.com/nJbp9T8dAJ
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) April 27, 2026
क्या बोले नेटिजंस?
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने कहा, ‘भाई शादी के लेकर बहुत ही ज्यादा उत्साहित होते होंगे इसी चक्कर में पायजामा का नारा बांधना ही भुला गया और जयमाला के दौरान अपनी बेइज्जती करा लिया.’ दूसरे ने बोला, ‘दुल्हन के डर से दूल्हे का अभी से ही पायजामा खुल गया. आगे क्या होगा.’ वहीं एक और नेटिजंस ने कहा, ‘हे भगवान ये तो बहुत बुरा हुआ.’ इसके अलावा कोई मजाक उड़ा रहा है तो कोई दूल्हे को नसीहत दे रहा है.