<

चीन में वजन घटाने के लिए नया ट्रेंड फॉलो कर रहे हैं युवा, खाने की जगह चबा रहे प्लास्टिक, वीडियो वायरल

चीन में युवाओं के बीच 'प्लास्टिक ईटिंग डाइट' या 'क्लिंग रैप डाइट' नाम का खतरनाक ट्रेंड वायरल हो रहा है. इसमें लोग प्लास्टिक रैपर या क्लिंग फिल्म मुंह में रखकर खाना चबाते हैं और फिर थूक देते हैं.

लोग वजन घटाने और परफेक्ट फिगर पाने के लिए क्या-क्या नहीं करते. चीन में वजन घटाने के लिए एक ऐसा ही चलन सामने आया है. चीन में युवाओं के बीच ‘प्लास्टिक ईटिंग डाइट’ या ‘क्लिंग रैप डाइट’ नाम का खतरनाक ट्रेंड वायरल हो रहा है. इसमें लोग प्लास्टिक रैपर या क्लिंग फिल्म मुंह में रखकर खाना चबाते हैं और फिर थूक देते हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे टिकटॉक पर इसके वीडियो तेजी से शेयर हो रहे हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स इसे स्वास्थ्य के लिए घातक बता रहे हैं. यह ट्रेंड वजन घटाने के नाम पर भ्रामक है.

प्लास्टिक खाने का कॉन्सेप्ट

दरअसल इस ट्रेंड का कॉन्सेप्ट ब्रेन को चकमा देने का है. लोग प्लास्टिक के बीच खाना रखकर चबाते हैं उसके बाद थूक देते हैं. चबाने से स्वाद और बनावट का अहसास होता है, जिससे पेट भरा लगता है, लेकिन पेट में कैलोरी नहीं जाती. जानकारों के अनुसार यह क्रेविंग्स को कंट्रोल करने का दावा करता है, लेकिन इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपलोड एक वीडियो में दिखाया गया कि युवा प्लास्टिक बैग मुंह पर लगाकर खाना चबा रहे हैं.

प्लास्टिक चबाने के शारीरिक नुकसान

नेशनल इंस्टीट्यूट्स ऑफ हेल्थ की स्टडी के मुताबिक, माइक्रोप्लास्टिक्स शरीर में कई समस्याएं पैदा करते हैं, जैसे:

  • पाचन तंत्र को नुकसान: प्लास्टिक कण पेट को इरिटेट करते हैं, जिससे सूजन, दर्द, ब्लोटिंग या उल्टी हो सकती है.
  • श्वसन समस्याएं: मुंह के पास प्लास्टिक लाने से सांस लेते समय प्लास्टिक के कण अंदर घुस सकते हैं, जिससे खांसी, सांस फूलने या थकान की समस्या पैदा हो सकती है.
  • हार्मोनल असंतुलन: प्लास्टिक में मौजूद BPA जैसे केमिकल्स मेटाबॉलिज्म बिगाड़ते हैं, बांझपन और विकास संबंधी दिक्कतें ला सकते हैं.
  • इम्यून सिस्टम पर प्रभाव: लंबे समय तक प्लास्टिक का खाने में इस्तेमाल करने से इम्यून सिस्टम प्रभावित होता है.

भले ही खाना थूक दिया जाए, छोटे प्लास्टिक कण मुंह से शरीर में पहुंच सकते हैं. एक्सपर्ट्स चेतावनी देते हैं कि सोशल मीडिया चैलेंज ट्राई करने से पहले सोचें. हेल्दी डाइट, एक्सरसाइज और डॉक्टर की सलाह ही सच्चा वजन घटाने का रास्ता है. यह ट्रेंड युवाओं को गुमराह कर रहा है, लेकिन जागरूकता से ही इसे रोका जा सकता है.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

‘बैलगाड़ी चाहिए तो यहां संपर्क करें’… पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर EV वालों ने ली चुटकी, घोड़ा खरीदने की सलाह!

डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है.…

Last Updated: May 15, 2026 14:02:00 IST

Hanta Virus Outbreak: इंसानियत पर भारी पड़ेंगे अदृश्य दुश्मन! बाबा वेंगा की भविष्यवाणी और 2026 का कड़वा सच

बाबा वेंगा की उस भविष्यवाणी ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है, जिसमें साल…

Last Updated: May 15, 2026 13:28:02 IST

RBI ने एक ही झटके में 150 NBFC का रजिस्ट्रेशन क्यों किया रद्द? चौंकाने वाली वजह कर देगी हैरान

RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…

Last Updated: May 14, 2026 22:57:25 IST

QR कोड हिस्ट्री से रेस्तरां स्टाफ ने निकाला महिला का नंबर, फिर रात में किया ये कांड, Video देख सहम उठेगा कलेजा

Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…

Last Updated: May 14, 2026 22:34:19 IST

IPL के बीच क्रिकेटर का संन्यास, फर्स्ट क्लास को कहा अलविदा, 10000 से भी ज्यादा रन बनाए

इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…

Last Updated: May 14, 2026 19:51:37 IST

महंगे प्रोडक्ट्स नहीं चेहरे पर लगाएं मैंगो फेस पैक, 10 मिनट में घर पर करें तैयार

अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…

Last Updated: May 14, 2026 18:38:34 IST