Today Love Rashifal 27 April 2026: सप्ताह के पहले दिन कैसी रहेगी मेष से मीन तक लव लाइफ, कौन करेगा रोमांस
Today Love Rashifal 27 April 2026: कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? शादीशुदा जातकों की जिंदगी में होगा रोमांस या होंगे परेशान? सोमवार (27 अप्रैल, 2026) को सभी 12 राशि (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) के जातकों की जिंदगी में क्या रहेगी प्यार की स्थिति? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष दैनिक लव राशिफल
सोमवार को अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर की यात्रा आदि पर जा सकते हैं. सोमवार को दिन साथी के साथ आप अपने मन की बात बोल सकते हैं. साथ ही लव लाइफ भी दिन अच्छा रहेगा.
वृषभ दैनिक लव राशिफल
संबंध को बचाने के लिए कुछ बातों को इग्नोर करें. सोमवार को आपका पार्टनर आपसे दूर जा सकता है. हो सकता है आपकी कुछ बातें उनके मन पर लगी हो. अच्छा होगा अपने साथी के साथ बैठकर आपसी मतभेद विवाद को दूर करें.
मिथुन दैनिक लव राशिफल
लव पार्टनर के साथ सोमवार बाहर कहीं पिकनिक मनाने जा सकते हैं. आपका लाइफ पार्टनर आपके साथ फुल इंजॉय करेगा.
कर्क दैनिक लव राशिफल
सोमवार का दिन अपने पार्टनर के साथ बहुत अच्छा बीतने वाला है. यदि अभी तक अपने मन की बात नहीं कही है, तो सोमवार को आप अपने पार्टनर से बोल सकते हैं.
सिंह दैनिक लव राशिफल
सोमवार को अपने पार्टनर को कोई गिफ्ट आप दे सकते हैं, जिससे आपका लव पार्टनर पुरानी बातों को भूलकर आपसे अपने संबंध को फिर से जोड़ सकता है.
कन्या दैनिक लव राशिफल
सोमवार को आप अपने पार्टनर के साथ अपनी बातें शेयर कर सकते हैं. आपका पार्टनर आपकी बातों से सहमत होगा. सोमवार को आपका पार्टनर आपसे अपने प्यार का इजहार कर सकता है.
तुला दैनिक लव राशिफल
तुला राशि के जातकों का दिन सोमवार को अपने लव पार्टनर के साथ दिन अच्छा रहेगा. अपने पार्टनर के साथ सोमवार को मस्ती करना आपके लिए सिरदर्द बन सकता है. हो सकता है कि आपका पार्टनर लंबे समय के लिए आपसे नाराज हो जाए.
वृश्चिक दैनिक लव राशिफल
वृश्चिक राशि के जातक पहले अपने पार्टनर का मूड देख लें, वरना उन्हें छेड़ना सोमवार को आपके लिए ठीक नहीं होगा हो सकता है. अपने पार्टनर के साथ उनके मूड को ठीक करने के लिए पुरानी बातों के लिए सॉरी बोलना आपके लिए अच्छा होगा.
धनु दैनिक लव राशिफल
धनु राशि के जातक सोमवार को अपने परिवार और बच्चों के लिए कोई नए घर खरीदने का मन बना सकते हैं। आपके साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं. सोमवार का दिन कुल मिलाकर आपके लिए अच्छा रहेगा.
मकर दैनिक लव राशिफल
सोमवार को आपका पार्टनर और परिवार के लोगों के बीच मतभेद हो सकता है. इसके चलते आपका मन अशांत रहेगा. सोमवार को अपने पार्टनर के साथ आप फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं.
कुंभ दैनिक लव राशिफल
सोमवार को आपका पार्टनर कुछ बातों को लेकर आप से दूरी बढ़ा सकता है. अच्छा होगा अपने साथी के साथ बैठकर समस्या का समाधान निकालें.
मीन दैनिक लव राशिफल
सोमवार को आपका पार्टनर आपसे खुश दिखाई देगा. कुछ विवाद और मस्ती के साथ आज आपका दिन बीतने वाला है. अपने पार्टनर के साथ सोमवार का दिन अच्छा रहेगा.