Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Aditi Rao Hydari: शाही परिवार से ताल्लुक, 5 साल की उम्र में शुरू किया डांस, ऐसे पूरा हुआ मणिरत्नम की हीरोइन बनने का सपना

Aditi Rao Hydari: शाही परिवार से ताल्लुक, 5 साल की उम्र में शुरू किया डांस, ऐसे पूरा हुआ मणिरत्नम की हीरोइन बनने का सपना

Aditi Rao Hydari: बॉलीवुड में कुछ अभिनेत्रियां अपनी खूबसूरती से पहचान बनाती हैं, तो कुछ अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं. अदिति राव हैदरी उन कलाकारों में शामिल हैं, जिनकी पहचान उनके शाही अंदाज, शानदार अभिनय और क्लासिकल डांस से होती है. वेब सीरीज हीरामंडी में बिब्बोजान के किरदार ने उन्हें खूब सुर्खियां दिलाईं लेकिन क्या आप जानते हैं कि अदिति बचपन से ही डांस सीख रही थीं और एक मशहूर निर्देशक की फिल्म में काम करना उनका सपना था?

Last Updated: October 28, 2026 | 5:57 PM IST
Born in a royal family - Photo Gallery
1/6

शाही परिवार में जन्म

अदिति राव हैदरी का जन्म 28 अक्टूबर 1986 को हैदराबाद में हुआ था. उनका परिवार दो शाही वंशों से जुड़ा रहा है. उनके नाना जे. रामेश्वर राव वानापर्थी के राजा थे. वहीं पिता का संबंध हैदराबाद के हाइडरी परिवार से था. ऐसे पारिवारिक माहौल के बावजूद अदिति ने फिल्मी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई. उन्होंने अभिनय और नृत्य के दम पर दर्शकों के बीच खास जगह हासिल की.

journey began at a young age - Photo Gallery
2/6

कम उम्र में शुरू हुआ सफर

अदिति का कला से रिश्ता बहुत पुराना है. उन्होंने महज पांच साल की उम्र में भरतनाट्यम सीखना शुरू कर दिया था. इस शास्त्रीय नृत्य की ट्रेनिंग उन्होंने मशहूर नृत्यांगना लीला सैमसन से ली. बचपन में शुरू हुई इस साधना ने उनके व्यक्तित्व और अभिनय को भी प्रभावित किया. यही वजह है कि पर्दे पर उनके नृत्य और भाव-भंगिमाओं में खास नजाकत दिखाई देती है. हीरामंडी में भी उनके डांस की खूब चर्चा हुई.

dream of working in a Mani Ratnam film - Photo Gallery
3/6

मणिरत्नम की फिल्म में काम करने का सपना

अदिति के करियर का एक दिलचस्प किस्सा निर्देशक मणिरत्नम से जुड़ा है. बताया जाता है कि फिल्म बॉम्बे देखने के बाद वह उनकी फिल्मों से काफी प्रभावित हुई थीं. इसके बाद उनके मन में मणिरत्नम की फिल्म में अभिनेत्री बनने की इच्छा पैदा हुई. कई साल बाद उन्हें उनकी फिल्म कात्रु वेलियिदई में काम करने का अवसर मिला.

The journey from the first film to Hindi cinema - Photo Gallery
4/6

पहली फिल्म से हिंदी सिनेमा तक का सफर

अदिति ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत तमिल फिल्म श्रृंगारम से की थी. इसमें उन्होंने मंदिर की नृत्यांगना की भूमिका निभाई. हालांकि, उनकी पहली रिलीज हुई फिल्म 2006 की मलयालम फिल्म प्रजापति थी. इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में भी अपनी जगह बनानी शुरू की. फिल्म दिल्ली-6 से उन्हें पहचान मिली. वहीं ये साली जिंदगी में उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों ने सराहा.

Imtiaz Ali's film was first rejected - Photo Gallery
5/6

इम्तियाज अली की फिल्म को पहले किया मना

अदिति की जिंदगी का एक और दिलचस्प किस्सा निर्देशक इम्तियाज अली से जुड़ा है. वह उनके साथ काम करना चाहती थीं लेकिन फिल्म ओ साथी रे की कहानी पहली बार पढ़ने पर उन्हें उसका विषय समझ नहीं आया. इसी वजह से उन्होंने शुरुआत में इस प्रोजेक्ट के लिए हामी नहीं भरी. बाद में कहानी और किरदारों को बेहतर तरीके से समझने के बाद उनकी सोच बदली.

Mother is a classical singer and married to Siddharth - Photo Gallery
6/6

मां शास्त्रीय गायिका और सिद्धार्थ से शादी

अदिति की मां विद्या राव हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की जानी-मानी गायिका हैं. ऐसे में उनके बचपन में संगीत और कला का माहौल रहना स्वाभाविक था. निजी जिंदगी की बात करें तो अदिति ने 2024 में अभिनेता सिद्धार्थ से शादी की.

More News