Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • दो बार हुआ इस एक्ट्रेस का तलाक, इस्लाम अपनाया फिर सनातन में की वापसी, बताई आपबीती

दो बार हुआ इस एक्ट्रेस का तलाक, इस्लाम अपनाया फिर सनातन में की वापसी, बताई आपबीती

Chahat Khanna: सोनी टीवी का फेमस सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ ने एक समय काफी प्यार और टीआरपी बटोरी थी. इसी सीरियल का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने हाल ही में अपनी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि कुछ समय से उनके बारे में बहुत कुछ कहा जा रहा है. उन्होंने बताया कि किस तरह से उनके बयानों को गलत तरीके से तोड़-मोड़कर पेश किया गया. उन्होंने खुद को सेक्युलर बताया और फरहान मिर्जा के साथ अपनी शादी पर भी बात की. उन्होंने कहा कि मैं एक सेक्युलर इंसान हूं, जो दिवाली भी बनाता है और ईद भी मनाता है.

Last Updated: April 17, 2026 | 4:28 PM IST
Chahatt Khanna is a secular person - Photo Gallery
1/7

सेक्युलर इंसान हैं चाहत खन्ना

एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने कहा कि वे इस्लाम में विश्वास रखती हैं और सनातन धर्म भी मानती हैं. उन्होंने ट्रोलिंग के मामले में बताया कि ट्रोलिंग के कारण अक्सर उन्हें निराशा, उदासी और डर महसूस होता था. उन्हें लगता था कि उनका नाम खराब हो रहा है.

Knowledge Gained Through Life - Photo Gallery
2/7

जिंदगी के साथ बढ़ा ज्ञान

वहीं बहुत से लोगों ने उनसे ये भी कहा था कि उन्हें भविष्य में कभी काम नहीं मिलेगा क्योंकि उनका नाम नेगेटिव चीजों से जुड़ गया था. उन्होंने कहा, 'जिंदगी के साथ-साथ मेरा ज्ञान बढ़ा और आत्मविश्वास भी बढ़ा और अब मुझे ये सब चीजें छोटी लगती हैं.'

Time Taken to Return to Sanatan - Photo Gallery
3/7

सनातन में वापस आने में लगा समय

चाहत खन्ना ने तलाक के बाद सनातन धर्म में वापसी को लेकर कहा कि तलाक के बाद मुझे सनातन धर्म में वापस आने में थोड़ा समय लगा. मुझे इस्लाम में भरोसा करने में 4-5 साल लगे. अब मैं उनके कुछ सिद्धांतों पर विश्वास रखती हूं, जो अच्छे हैं. लेकिन जब मैं सनातन धर्म में वापस आई, तो मुझे बहुत सी बातों के पीछे की सच्चाई पता चली.

No Pressure Exerted for Religious Conversion - Photo Gallery
4/7

धर्म परिवर्तन का नहीं बना दबाव

उन्होंने धर्म परिवर्तन को लेकर कहा कि उन पर धर्म परिवर्तन करने के लिए किसी ने दबाव नहीं बनाया था लेकिन मुझे फरहान से शादी करनी थी, जिसके कारण मैंने धर्म बदला.

Restrictions Imposed on Worship - Photo Gallery
5/7

पूजा करने पर की गई रोकथाम

हालांकि धर्म परिवर्तन के बाद मुझसे कहा गया कि आप अपने भगवान की पूजा मत करो. ये तरीका सही नहीं है और इस्लाम में इबादत का तरीका सही है. मैं भटके हुए बच्चे की तरह उस रास्ते पर चलती रही. इसके कारण मैं सनातन में वापस आकर कहती हूं कि शुक्र है मैं अपने घर वापस आ गई.

Chahat Khanna Life - Photo Gallery
6/7

खुशहाल जीवन जी रहीं चाहत खन्ना

उन्होंने कहा कि वो सब चीजें ठीक नहीं थीं और अब मैं खुश हूं और खुशहाल जिंदगी जी रही हूं. ज्यादा समझदार हो गई हूं और जानती हूं कि क्या सही है और क्या गलत है?

Chahat Khanna Divorce - Photo Gallery
7/7

दो बार टूटी चाहत खन्ना की शादी

बता दें कि एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने साल 2006 में भारत नरसिंघानी से शादी की थी. हालांकि ये शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और एक साल में ही दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद उन्होंने 2013 में फरहान मिर्जा से शादी की. 2018 में उन्होंने अपने पति पर सेक्सुअल और मेंटल हैरेसमेंट का आरोप लगाते हुए तलाक की मांग की थी. दोनों की दो बेटियां हैं, जिनका नाम जोहर और दित्या है.

More News