Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Bigg Boss Host List: सलमान से पहले कौन करता था बिग बॉस होस्ट, अमिताभ से शिल्पा तक… लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

Bigg Boss Host List: सलमान से पहले कौन करता था बिग बॉस होस्ट, अमिताभ से शिल्पा तक… लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

Bigg Boss Host List: बिग बॉस का नाम सुनते ही सबसे पहले दिमाग में सलमान खान का चेहरा आता है. पिछले कई सालों से सलमान अपनी दमदार होस्टिंग और मजेदार अंदाज से इस शो को खास बना रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान से पहले भी कई बड़े सितारे बिग बॉस की कमान संभाल चुके हैं? टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस अपने 19वें सीजन के साथ वापसी कर रहा है. शो में इस बार कई पॉपुलर एक्टर्स के साथ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स और चर्चित चेहरे भी नजर आने वाले हैं. कंटेस्टेंट्स को लेकर भले ही खूब चर्चा हो रही हो, लेकिन शो के होस्ट को लेकर तस्वीर साफ है. सलमान खान एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देंगे.

Last Updated: September 10, 2026 | 10:17 AM IST
arshad warsi - Photo Gallery
1/7

अरशद वारसी थे बिग बॉस के पहले होस्ट

जब साल 2006 में बिग बॉस की शुरुआत हुई थी, तब शो की होस्टिंग की जिम्मेदारी अभिनेता अरशद वारसी को मिली थी. उन्होंने शो के पहले सीजन को होस्ट किया और दर्शकों को इस नए रियलिटी शो से जोड़ा.

shilpa shetty - Photo Gallery
2/7

शिल्पा शेट्टी ने संभाली दूसरे सीजन की कमान

बिग बॉस के दूसरे सीजन में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी होस्ट बनीं. उस समय शिल्पा खुद एक बड़े विवाद की वजह से चर्चा में रही थीं. दरअसल, उन्होंने ब्रिटिश रियलिटी शो Big Brother में हिस्सा लिया था, जहां कंटेस्टेंट जेड गुडी के साथ उनका विवाद काफी सुर्खियों में रहा था. बाद में जेड गुडी को बिग बॉस में भी शामिल किया गया था, लेकिन बीमारी की वजह से उन्हें शो बीच में ही छोड़ना पड़ा.

amitabh bachchan - Photo Gallery
3/7

अमिताभ बच्चन ने भी किया शो को होस्ट

शिल्पा शेट्टी के बाद सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने बिग बॉस की कमान संभाली. उस समय वह पहले से ही _कौन बनेगा करोड़पति_ जैसे बड़े शो से टीवी पर अपनी मजबूत पहचान बना चुके थे. ऐसे में बिग बॉस को उनकी होस्टिंग का भी खूब फायदा मिला.

sanjay dutt and salman khan - Photo Gallery
4/7

सलमान खान और संजय दत्त की जोड़ी

बिग बॉस सीजन 5 में सलमान खान ने होस्टिंग की, लेकिन इस बार उनके साथ एक और बॉलीवुड स्टार नजर आए. वह थे संजय दत्त. दोनों की दोस्ती और मजेदार अंदाज ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. इसके बाद धीरे-धीरे सलमान खान बिग बॉस की पहचान बन गए और लंबे समय से वह शो की होस्टिंग करते आ रहे हैं.

farah khan - Photo Gallery
5/7

फराह खान

बिग बॉस हल्ला बोल, जो बिग बॉस सीजन 8 के बाद आया स्पिन-ऑफ था, उसकी होस्टिंग मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान ने की थी. उस समय सलमान खान फिल्म बजरंगी भाईजान की शूटिंग में व्यस्त थे, इसलिए उन्होंने शो से ब्रेक लिया था.

karan johar - Photo Gallery
6/7

करण जोहर

बिग बॉस का डिजिटल वर्जन बिग बॉस ओटीटी साल 2021 में शुरू हुआ. इसके पहले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था और दिव्या अग्रवाल इसकी विनर बनी थीं. सके बाद दूसरे सीजन में सलमान खान ने बिग बॉस ओटीटी की कमान संभाली. वहीं तीसरे सीजन को बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने होस्ट किया.

salman khan - Photo Gallery
7/7

सलमान खान बने बिग बॉस की पहचान

बिग बॉस के सफर में कई बड़े सितारे होस्ट बन चुके हैं, लेकिन सलमान खान की लोकप्रियता सबसे अलग रही है. साल 2010 में सीजन 4 से उन्होंने शो की होस्टिंग शुरू की और इसके बाद लगातार कई सीजन तक दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बनाए रखी. अब बिग बॉस के 19वें सीजन में एक बार फिर सलमान खान अपने खास अंदाज में नजर आने वाले हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस बार शो में उनके साथ कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स धमाल मचाते हैं.

More News