किसी ने की आत्महत्या तो किसी की हार्ट अटैक से गई जान, Bigg Boss के वो 5 कंटेस्टेंट्स; जिनकी हो चुकी है मौत
‘बिग बॉस’ के सफर में कई ऐसे कंटेस्टेंट्स रहे हैं, जिन्होंने अपनी बेबाकी, विवादों और अनोखे अंदाज से घर में खूब सुर्खियां बटोरीं और बाहर निकलने के बाद भी फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाए रखी. हालांकि, कुछ सितारे ऐसे भी रहे जिनका जिंदगी का सफर बेहद कम उम्र में ही खत्म हो गया. इनकी मौत की खबर ने न सिर्फ बिग बॉस के फैंस बल्कि पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था. आइए, बिग बॉस के उन 5 चर्चित कंटेस्टेंट्स के बारे में जानते हैं, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं.
शेफाली जरीवाला
कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला भी बिग बॉस 13 में नजर आई थीं. 2025 में कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई. शेफाली 42 साल की थीं. उनकी मौत आज भी लोगों के लिए रहस्य है.
सिद्धार्थ शुक्ला
मशहूर टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला ने 'बिग बॉस 13' में हिस्सा लिया था और शो जीता भी था. 2 सितंबर, 2021 को सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हो गया. इस खबर ने सिद्धार्थ के फैंस और दोस्तों को चौंका दिया था. खासकर शहनाज़ गिल, जो सिद्धार्थ शुक्ला की बहुत करीबी थीं, काफी समय तक इस सदमे से उबर नहीं पाईं.
प्रत्युषा बनर्जी
'बालिका वधू' सीरियल से मशहूर हुईं प्रत्युषा बनर्जी ने 'बिग बॉस 7' में हिस्सा लिया था. इस रियलिटी शो में प्रत्युषा की काफी तारीफ भी हुई थी. हालांकि, 2016 में प्रत्युषा ने सुसाइड कर लिया था. जब फैंस को 1 अप्रैल, 2016 को प्रत्युषा के सुसाइड की खबर पता चली, तो किसी को यकीन नहीं हुआ.
राजू श्रीवास्तव
राजू श्रीवास्तव अपनी ज़बरदस्त कॉमेडी के लिए मशहूर थे. उन्होंने 'बिग बॉस 3' में भी हिस्सा लिया था. वह शो तो नहीं जीते, लेकिन उन्होंने दर्शकों का दिल ज़रूर जीत लिया. 58 साल के राजू श्रीवास्तव की मौत की खबर सुनकर फैंस हैरान रह गए. राजू बिल्कुल ठीक थे लेकिन 21 सितंबर, 2022 को हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया.
जयश्री रमैया
शेफाली, राजू श्रीवास्तव और सिद्धार्थ शुक्ला "बिग बॉस" के हिंदी वर्जन में कंटेस्टेंट के तौर पर दिखे थे. यह शो दूसरी भाषाओं में भी उपलब्ध है. एक्ट्रेस जयश्री रमैया ने कन्नड़ में "बिग बॉस 3" में हिस्सा लिया था. उन्होंने 25 जनवरी, 2021 को सुसाइड कर लिया.