Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Bigg Boss 20: फाइनल तक जाने का दम रखते हैं ये 5 खिलाड़ी, इंस्टा पर तगड़ी फॉलोइंग; इस बार कौन होगा असली ‘मास्टरमाइंड’?

Bigg Boss 20: फाइनल तक जाने का दम रखते हैं ये 5 खिलाड़ी, इंस्टा पर तगड़ी फॉलोइंग; इस बार कौन होगा असली ‘मास्टरमाइंड’?

Bigg Boss 20 Contestants List 2026: टीवी की दुनिया का सबसे विवादित और पसंदीदा शो का आगाज 6 सितंबर, रविवार से हो चुकी है. शो के ग्रैंड प्रीमियर बॉलीवुड एक्ट्रर सलमान खान ने अपने शानदार स्वैग से किया. शो शुरू होते ही उन्होंने अपने मस्त डांस मूव्स से लोगों का दिल जीत लिया और फिर एक-एक कर शो के सभी कंटेस्टेंट से मुलाकात की. इसी के साथ बिग बॉस के सीजन 20 में कुल 16 धमाकेदार कंटेस्टेंट्स ने एंट्री मारी है. सभी ने दर्शकों को स्टेज पर अपना परिचय दिया. पहले दिन सभी एक-दूसरे को पहचानने की कोशिश करते नजर आए.

लेकिन, इस बीच कई कंटेस्टेंट्स को दूसरे कंटेस्टेंट पसंद नहीं है. वहीं माही विज और अमन गांधी के बिच भी थोड़ी कहासुनी देखने को मिली, जो आज के एपिसोड में दिखाई जाएगी. शो शुरू होते ही बवाल मचना तय है. लेकिन इन सबके बीच कुछ कंटेस्टेंट काफी स्ट्रांग नजर आ रहे हैं. जिनकी बाहर भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और जाने-माने चेहरे भी. ये कंटेस्टेंट शो में सबसे ज्यादा टिकने वाले माने जा रहे हैं. आगे क्या होता है ये तो इनके गेम में निर्भर करता है. लेकिन अगर ये कंटेस्टेंट शुरू से ही गेम में अपना दिमाग लगाएं, तो लंबी रेस का घोड़ा बन सकते हैं और फाइनल तक पहुंच सकते हैं. हालांकि, अभी तो केवल शो की शुरूआत है, अभी एक-दूसरे को समझने के लिए कुछ वक्त लगेगा. लेकिन शो का असली मास्टरमाइंड कौन होगा? ये तो समय ही बताएगा…

Last Updated: September 7, 2026 | 4:00 PM IST
amrapali dubey - Photo Gallery
1/5

आम्रपाली दुबे

इंस्टाग्राम फॉलोअर्स – 6 मिलियन

आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं. वह गोरखपुर से हैं और 'निरहुआ हिंदुस्तानी' जैसी कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

mahhi vij - Photo Gallery
2/5

माही विज

इंस्टाग्राम फॉलोअर्स – 2.2 मिलियन

माही विज टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेंस हैं. वह 'लागी तुझसे लगन' जैसे शो में काम कर चुकी हैं. हाल ही में वह अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर भी चर्चा में थीं. माही विज पहले दिन से आक्रमक अंदाज में नजर आ रही है.

kanika mann - Photo Gallery
3/5

कनिका मान

इंस्टाग्राम फॉलोअर्स – 7.3 मिलियन

कनिका मान 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' और 'नागिन 7' जैसे टीवी शो के लिए जानी जाती हैं. वह इस शो की खास कलाकारों में से एक हैं.

aman gandhi - Photo Gallery
4/5

अमन गांधी

इंस्टाग्राम फॉलोअर्स – 4.29 लाख

अमन गांधी 'नागिन 3' और 'भाग्यलक्ष्मी' जैसे टीवी शो में नजर आ चुके हैं. हाल ही में उन्होंने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में भी काम किया है.

Arishfa Khan - Photo Gallery
5/5

सैयद आरिशफा खान

इंस्टाग्राम फॉलोअर्स – 29.1 मिलियन

आरिशफा खान ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार की थी. आज वह सोशल मीडिया पर बहुत लोकप्रिय हैं और उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं.

More News