बिग बॉस के वो 5 सबसे खास पल, जब सलमान खान ने जीता फैंस का दिल; जानें भाईजान क्यों हैं सबसे बेस्ट होस्ट?
Salman Khan Best Host Of Bigg Boss: ‘बिग बॉस’ सिर्फ एक रियलिटी शो नहीं, बल्कि टीवी की दुनिया का ऐसा मंच है जहां हर सीजन ड्रामा, लड़ाई, इमोशन और एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का देखने को मिलता है. सालों से यह शो दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है, लेकिन इसकी असली पहचान सलमान खान की होस्टिंग से बनी है. कई सीजन में कंटेस्टेंट्स ने खूब सुर्खियां बटोरीं, तो कुछ सीजन उम्मीद के मुताबिक कमाल नहीं कर पाए. इसके बावजूद सलमान खान ने शो की कमान संभालकर इसे लगातार दर्शकों से जोड़े रखा. खास बात यह है कि सलमान ने कई बार बिग बॉस के घर में ऐसे काम किए, जिन्हें देखकर खुद दर्शक भी हैरान रह गए. यही वजह है कि उन्हें बिग बॉस का सबसे दमदार और यादगार होस्ट माना जाता है. आइए नजर डालते हैं सलमान खान के ऐसे ही कुछ पलों पर, जब उन्होंने होस्टिंग की सारी हदें पार कर दी थीं.
अब्दू रोजिक के लिए खास गिफ्ट
सलमान खान अपने कंटेस्टेंट्स की जरूरतों का खास ध्यान रखते हैं. बिग बॉस के घर में अब्दू रोजिक उस वक्त बेहद खुश हो गए, जब सलमान ने उनके लिए गिफ्ट भेजा. इसमें 2-2 किलो के डंबल थे, ताकि अब्दू अपना वर्कआउट जारी रख सकें.
सलमान ने साफ किया राखी का बेड
बिग बॉस 14 में सलमान खान ने कुछ ऐसा किया, जिसने घरवालों और दर्शकों को हैरान कर दिया. राखी सावंत का बेड साफ करने से निक्की तंबोली ने मना कर दिया था. इसके बाद सलमान खुद घर में पहुंचे और राखी का बिस्तर साफ किया.
बिग बॉस के साथ सलमान का लंबा सफर
सलमान खान आज बिग बॉस की पहचान बन चुके हैं. हालांकि, शो को पहले अरशद वारसी ने होस्ट किया था. इसके बाद अमिताभ बच्चन, संजय दत्त और शिल्पा शेट्टी भी नजर आए. लेकिन सलमान के आने के बाद शो की लोकप्रियता काफी बढ़ गई.
शाहरुख ने भी की तारीफ
बिग बॉस 9 में सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ स्टेज पर नजर आए थे. इस दौरान शाहरुख ने सलमान की होस्टिंग की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा था कि बिग बॉस को सलमान खान के रूप में एक शानदार होस्ट मिला है.
कंटेस्टेंट्स ने दिया सलमान को ट्रिब्यूट
बिग बॉस 14 में कंटेस्टेंट्स ने सलमान खान के जन्मदिन को खास बनाने की पूरी तैयारी की थी. घरवालों ने अपने पसंदीदा होस्ट के लिए खास डांस परफॉर्मेंस तैयार की. इस दौरान सभी ने सलमान के प्रति अपना प्यार और सम्मान जाहिर किया.