Bigg Boss Love Stories: कहीं रात के अंधेरे में प्यार का इजहार, कहीं परांठे वाला प्रपोजल; 7 लव स्टोरीज जिन्होंने खूब बटोरीं सुर्खियां!
बिग बॉस एक ऐसा शो है जहाँ कई सेलेब्रिटीज अजनबी बनकर आते हैं, लेकिन शो खत्म होने तक एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं. एक ही घर में साथ रहते-रहते कई कंटेस्टेंट्स की दोस्ती प्यार में बदल गई. कई लोगों को तो शो के दौरान ही प्यार हुआ और उन्होंने पूरे देश के सामने टीवी पर अपने प्यार का इजहार किया. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ मशहूर सेलेब्रिटीज और उनकी लव स्टोरीज के बारे में:
1. मायशा अय्यर और ईशान सहगल
2. आसिम रियाज और हिमांशी खुराना
आसिम और हिमांशी 'बिग बॉस' की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं. आसिम को हिमांशी को देखते ही उनसे प्यार हो गया था, लेकिन उस वक्त हिमांशी पहले से ही किसी और के साथ रिलेशनशिप में थीं. शो से बाहर होने के बाद हिमांशी को एहसास हुआ कि वह भी आसिम से प्यार करती हैं. वह 'फैमिली वीक' में वापस आईं और अपने प्यार का इजहार किया. इसके बाद आसिम ने घुटनों पर बैठकर हिमांशी को शादी के लिए प्रपोज किया था. उन्होंने दिसंबर 2023 में अपने चार साल लंबे रिश्ते को आधिकारिक तौर पर खत्म करने की घोषणा की थी
3. प्रिंस नरुला और युविका चौधरी
प्रिंस नरुला और युविका चौधरी का प्यार भी 'बिग बॉस' के घर में ही शुरू हुआ था. प्रिंस ने शो के दौरान दिल के आकार का पराठा बनाकर युविका को प्रपोज किया था. शो खत्म होने के बाद दोनों ने शादी कर ली और आज एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं.
4. गौहर खान और कुशल टंडन
'बिग बॉस 7' में गौहर खान और कुशल टंडन की लव स्टोरी ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. घर के अंदर दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. कुशल ने नेशनल टीवी पर घुटनों के बल बैठकर गौहर को प्रपोज किया था. शो के बाद भी दोनों साथ नजर आए और राहत फतेह अली खान के गाने 'ज़रूरी था' में भी काम किया, हालांकि कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया.
5. बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा
'बिग बॉस 11' में बंदगी और पुनीश के अफेयर की बहुत चर्चा हुई थी. शुरुआत में कई घरवालों को लगा कि उनका रिश्ता सिर्फ गेम के लिए है, लेकिन पुनीश ने शो के दौरान ही बंदगी को प्रपोज करके सबको हैरान कर दिया. शो के बाद भी दोनों का रिश्ता काफी समय तक चर्चा में रहा.
6. राहुल वैद्य
'बिग बॉस 14' में राहुल वैद्य ने अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार को बेहद खास अंदाज में प्रपोज किया था. राहुल ने सफेद टी-शर्ट पर लिपस्टिक से "आई लव यू दिशा, क्या तुम मुझसे शादी करोगी?" लिखा था. बाद में 'वैलेंटाइन वीक' में दिशा ने घर के अंदर आकर राहुल का प्रपोजल स्वीकार किया. इसके बाद दोनों ने शादी कर ली.
7. राखी सावंत
'बिग बॉस 14' में राखी सावंत ने अपनी हरकतों से सबका ध्यान खींचा था. उन्होंने शो में रुबीना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला के लिए अपने प्यार का इजहार किया था. राखी ने अपने पूरे शरीर पर लिपस्टिक से "आई लव यू अभिनव" लिखकर अपना प्यार जताया था.