Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Disha Patani’s 6 Hottest Looks:  शानदार साड़ियों से लेकर बोल्ड कट-आउट गाउन तक, दिशा पटानी के ग्लैमरस अंदाज को देखकर उड़ जाएंगे होश

Disha Patani’s 6 Hottest Looks:  शानदार साड़ियों से लेकर बोल्ड कट-आउट गाउन तक, दिशा पटानी के ग्लैमरस अंदाज को देखकर उड़ जाएंगे होश

दिशा पटानी ने फैशन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है जिसे नज़रअंदाज़ करना लगभग नामुमकिन है. दिशा की इंस्टाग्राम पोस्ट और रेड कार्पेट पर उनकी उपस्थिति अक्सर प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बन जाती है, क्योंकि वह पारंपरिक और बोल्ड समकालीन फैशन के बीच सहजता से तालमेल बिठाती हैं. यहां दिशा के 7 सबसे चर्चित लुक्स हैं, जिसे देखकर हर कोई उनके फैशन सेंस और खूबसूरती का दीवाना हो गया.

Last Updated: September 7, 2026 | 6:19 PM IST
Jewelled Ivory Saree - Photo Gallery
1/6

आइवरी साड़ी में देसी ग्लैमर का जलवा

दिशा ने मोनिशा जयसिंह की इस आइवरी रंग की प्री-ड्रेप्ड साड़ी में पारंपरिक पहनावे को एक नया हाई-फैशन लुक दिया. इस साड़ी की असली खूबसूरती थी इसका बेहद डिजाइनर ब्लाउज, जिसे हजारों रूबी, जेड और कुंदन के साथ-साथ क्रिस्टल से सजाया गया था.

Silver And Shimmer gown - Photo Gallery
2/6

क्रिस्टल सीक्वेंस गाउन में अप्सरा लगीं दिशा

क्रिस्टल, सीक्वेंस और माइक्रो-बीडवर्क से सजे फाल्गुनी शेन पीकॉक के खास गाउन में दिशा हर बॉलीवुड दीवा को मात दे रही हैं. सिल्वर कलर के इस गाउन में कमर पर एक आकर्षक कट-आउट और एक शानदार ओपन बैक था, जो रोशनी में लिक्विड मेटल जैसा प्रभाव पैदा कर रहा था. मिनिमलिस्टिक एसेसरीज और पीछे बंधे बालों के साथ, दिशा ने अपने चमकदार गाउन को ही सब कुछ कहने दिया.

Hot Pink dress - Photo Gallery
3/6

पिंक ड्रेस में लगाया हॉटनेस का तड़का

दिशा ने इस चटख गुलाबी रंग की ड्रेस से रेड कार्पेट पर धूम मचा दी. इस आउटफिट में ब्रालेट से प्रेरित बॉडीस, थाई-हाई स्लिट और एक लंबी लहराती ट्रेल का बेहतरीन कॉम्बिनेशन था. इस ड्रेस में उनके लहराते बाल उनके लुक को और भी शानदार बना रहे थे.

Little Black Dress - Photo Gallery
4/6

द लिटिल ब्लैक ड्रेस

दिशा ने इस फिगर-हगिंग ब्लैक मिनी ड्रेस के साथ यह साबित कर दिया, की उन्होंने अपने फिगर को कितना मेनटेन किया है. लंबे सीधे बाल और न के बराबर एक्सेसरीज ने सारा ध्यान दिशा के फिगर पर ही केंद्रित रखा. इस ड्रेस में दिशा बला की खूबसूरत लग रही थीं.

Metallic Animal Print dress - Photo Gallery
5/6

मेटैलिक एनिमल प्रिंट के साथ बोल्ड लुक

दिशा ने चमकदार सिल्वर और ब्लैक एनिमल प्रिंट हॉल्टर कॉर्सेट को ब्लैक सैटिन मिनी स्कर्ट के साथ पहना और लुक को पूरा करने के लिए कई सारी मेटैलिक चूड़ियाँ पहनीं. एनिमल प्रिंट, मेटैलिक टेक्सचर और बाकी मिनिमल कलर पैलेट का मेल इस आउटफिट को पार्टी के लिए एकदम तैयार लुक देता है.

lime green dress - Photo Gallery
6/6

लाइम ग्रीन कट-आउट गाउन

दिशा पटानी ने चमकदार लाइम-ग्रीन गाउन में ग्लैमर का ज़बरदस्त तड़का लगाया, उनके इस लुक का तो हर कोई फैन है. सॉफ्ट वेव्स और मिनिमल एक्सेसरीज के साथ अपने लुक को स्लीक बनाए रखा. बीच पार्टी के लिए दिशा का ये लुक बिलकुल परफेक्ट है.

More News