Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • 16 में डेब्यू… 18 में शादी और 19 में मौत; वो हीरोइन जिसने रचा था इतिहास, कैसे एक पहेली बनकर रह गईं दिव्या भारती?

16 में डेब्यू… 18 में शादी और 19 में मौत; वो हीरोइन जिसने रचा था इतिहास, कैसे एक पहेली बनकर रह गईं दिव्या भारती?

Divya Bharti: महज कुछ सालों में शोहरत की बुलंदियों तक पहुंचने वाली दिव्या भारती की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी. कम उम्र में फिल्मों में कदम रखा, देखते ही देखते बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में शामिल हो गईं और फिर शादी कर सबको चौंका दिया. करियर के शिखर पर पहुंचते ही उनकी जिंदगी का अचानक अंत हो गया. उनकी मौत ने लाखों फैंस को हैरान कर दिया. आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी दिलचस्प कहानियां…

Last Updated: October 28, 2026 | 5:44 PM IST
Entering films at a young age - Photo Gallery
1/6

कम उम्र में फिल्मों में एंट्री

दिव्या भारती ने बेहद कम उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था. साल 1990 में उन्होंने तेलुगु फिल्म बोब्बिली राजा से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. उनकी खूबसूरती, मासूम चेहरा और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस ने जल्द ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया. कम उम्र में ही वह फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने लगी थीं.

Gave tough competition to major stars - Photo Gallery
2/6

बड़े-बड़े सितारों को दी टक्कर

1992 दिव्या भारती के करियर के लिए बेहद खास साल साबित हुआ. हिंदी फिल्मों में उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी और वह कई बड़े सितारों के साथ नजर आईं. विश्वात्मा, शोला और शबनम और दीवाना जैसी फिल्मों ने उन्हें दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई. उनकी तेजी से बढ़ती लोकप्रियता देखकर हर कोई हैरान था. इतनी कम उम्र में उन्होंने बॉलीवुड में अपनी मजबूत जगह बना ली थी.

Her beauty and playful demeanor left people captivated - Photo Gallery
3/6

खूबसूरती और चुलबुले अंदाज ने बनाया दीवाना

दिव्या भारती की लोकप्रियता की वजह सिर्फ उनकी खूबसूरती नहीं थी बल्कि उनका चुलबुला अंदाज और पर्दे पर सहज अभिनय भी था. उनकी मुस्कान और मासूमियत दर्शकों को खूब पसंद आती थी. वह रोमांटिक किरदारों से लेकर चुलबुले रोल तक आसानी से निभा लेती थीं. यही वजह थी कि बहुत कम समय में उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग बन गई. दर्शकों को लगता था कि बॉलीवुड को एक नया सुपरस्टार मिल गया है.

The news of the secret wedding came as a surprise - Photo Gallery
4/6

गुपचुप शादी की खबर ने किया था हैरान

दिव्या भारती की निजी जिंदगी भी हमेशा चर्चा में रही. फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला के साथ उनके रिश्ते की खबरें सामने आती रहीं. दोनों ने 1992 में शादी की थी. हालांकि इस रिश्ते को लेकर लंबे समय तक ज्यादा सार्वजनिक चर्चा नहीं हुई. दिव्या की शादी की खबर ने उनके चाहने वालों को चौंका दिया. उस वक्त उनका करियर तेजी से आगे बढ़ रहा था और फैंस उन्हें आने वाले वर्षों में कई बड़ी फिल्मों में देखने की उम्मीद कर रहे थे.

Sudden death at the peak of career - Photo Gallery
5/6

करियर के शिखर पर अचानक मौत

5 अप्रैल 1993 को दिव्या भारती की मौत की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया. वह महज 19 साल की थीं और उनका करियर शानदार दौर में चल रहा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई में अपने अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से गिरने के बाद उनकी मौत हुई थी. इस अचानक हुई घटना ने कई सवाल खड़े किए और उनकी मौत को लेकर लंबे समय तक चर्चाएं होती रहीं.

The magic endures, even decades after death - Photo Gallery
6/6

मौत के दशकों बाद भी कायम है जादू

दिव्या भारती को दुनिया से विदा हुए तीन दशक से ज्यादा समय बीत चुका है लेकिन उनके चाहने वाले आज भी उन्हें याद करते हैं. उनकी फिल्में, गाने और पर्दे पर उनकी चुलबुली अदाएं आज भी दर्शकों को आकर्षित करती हैं. बहुत कम समय में उन्होंने ऐसी पहचान बनाई, जिसे भुलाना आसान नहीं है.

More News