8 शादियां और 1 तलाक… एक्टिंग से ज्यादा शादियों से मिली पहचान, काफी दिलचस्प है इस खूबसूरत एक्ट्रेस की कहानी
Actress Elizabeth Taylor: हॉलीवुड एक्ट्रेस एलिजाबेथ टेलर एक जानी-मानी एक्ट्रेस थीं. उनके पैंस उन्हें लिज टेलर भी कहते थे. उन्हें उनकी एक्टिंग से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ के कारण जाना जाता है. उनका वैवाहिक जीवन काफी उथल-पुथल भरा रहा है. उन्होंने अपनी जिंदगी में आठ बार शादी की और केवल एक बार ही तलाक लिया. इसमें भी दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने दो बार तो एक ही व्यक्ति से शादी की और फिर अलग भी हो गईं.
एलिजाबेथ टेलर की पहली शादी
एक्ट्रेस एलिजाबेथ टेलर ने पहली शादी निकी हिल्टन से की थी. दोनों की शादी केवल नौ महीने चली. आपसी विवाद के बाद दोनों आपसी सहमति से दोनों ने तलाक ले लिया. ये उनकी जिंदगी का पहला और आखिरी तलाक था.
एलिजाबेथ टेलर की दूसरी शादी
एलिजाबेथ टेलर ने दूसरी शादी माइकल वाइल्डिंग से की थी. उनके दूसरी पति उम्र में उनसे 20 साल छोटे थे. कुछ साल बाद अनबन के कारण दोनों अलग हो गए.
एलिजाबेथ टेलर की तीसरी शादी
माइकल वाइल्डिंग से अलग होने के बाद माइकल टॉड से उनकी मुलाकात हुई. कुछ समय तक मुलाकातों का सिलसिला चला और फिर दोनों ने डेट करना शुरू किया और फिर शादी कर ली.
एलिजाबेथ टेलर की चौथी शादी
कुछ साल बाद टॉड की मौत हो गई और एलिजाबेथ अकेली पड़ गईं. इसी दौरान उनकी एडी फिशर से करीबियां बढ़ीं. दोनों के बीच मुलाकातें होने लगीं. उनका रिश्ता काफी चर्चा में रहा क्योंकि एडी फिशर पहले से शादीशुदा थे. इसके बावजूद दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और उनसे चौथी शादी की. हालांकि कुछ ही समय बाद दोनों में विवाद होने लगा और वे अलग हो गए.
एलिजाबेथ टेलर की पांचवीं शादी
फिशर से अलग होने के बाद एलिजाबेथ रिचर्ड बर्टन से मिलीं, जो एक हॉलीवुड एक्टर थे. दोनों लगभग 10 साल तक साथ रहे और इसके बाद उन्होंने शादी कर ली. एलिजा और रिचर्ड बर्टन की शादी के बाद उनका रिश्ता नहीं चला और दोनों अलग हो गए.
एलिजाबेथ टेलर की छठी शादी
रिचर्ड बर्टन से अलग होने के बाद दोनों एक बार फिर मिले और उनकी मोहब्बत उन्हें करीब ले आई. लगभग डेढ़ साल बाद दोनों ने दोबारा शादी कर ली. ये शादी एलीजा की छठी शादी थी.
एलिजाबेथ टेलर की सातवीं शादी
एलिजाबेथ ने फिर सातवीं शादी जॉन वार्नर से की. दोनों के बीच कुछ ही दिन में विवाद पैदा हो गया. इसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया और आपसी रजामंदी से वे अलग हो गए.
एलिजाबेथ टेलर की आठवीं शादी
एलिजाबेथ ने आठवीं और आखिरी शादी लैरी फोर्टेन्स्की से की थी. आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने अपने करियर में 50 हॉलीवुड फिल्में की थीं और उन्हें दो बार ऑस्कर भी मिला. 23 मार्च, 2011 की सुबह एक्ट्रेस का लॉस एंजिल्स के अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया.