‘बेहोश भी हो रहे हो, तो शूटिंग…’, एली अवराम ने बताई बॉलीवुड की कड़वी सच्चाई, कहा, ‘साउथ का माहौल ज्यादा शांत’
एक्ट्रेस एली अवराम ने हाल ही में बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में काम करने के फर्क के बारे में खुलकर बात की. दोनों इंडस्ट्री के बारे में अपने अनुभव शेयर करते हुए एली ने बताया कि दोनों इंडस्ट्री ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया है, लेकिन साउथ के फिल्म सेट्स का माहौल ज्यादा अच्छा है. उन्होंने कहा कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री उन्हें ज्यादा शांत, व्यवस्थित और सम्मानजनक लगती है. आइये जानते हैं उन्होंने बॉलीवुड के शूटिंग कल्चर के बारे में क्या कहा!
साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री में फर्क
हाल ही में एली ने बॉलीवुड बबल को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनका अनुभव दोनों इंडस्ट्री में अच्छा रहा है, लेकिन दोनों का काम करने का तरीका अलग है. उन्होंने कहा, "मेरा अनुभव साउथ और बॉलीवुड दोनों में अच्छा रहा है. लेकिन साउथ के सेट पर मुझे ज्यादा शांति महसूस हुई. बॉलीवुड में सब कुछ थोड़ा जल्दी-जल्दी होता है. साउथ में लोग चिल्लाने के बजाय वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल करते हैं."
किया चौंकाने वाला खुलासा
एली अवराम ने कहा, "बॉलीवुड में मेरा अनुभव ऐसा रहा है कि अगर आप खाना भी खा रहे हों, तब भी आपको कहा जाता है कि आपका शॉट तैयार है। जैसे उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि आपने खाया है या नहीं, या आप बेहोश भी हो जाएं, तो भी शॉट देना होगा."
कौन हैं एली अवराम
एली अवराम का जन्म स्टॉकहोम, स्वीडन में हुआ था. वह स्टॉकहोम के टायरेसो कम्यून में पली-बढ़ीं. बॉलीवुड फिल्मों के प्रति खिंचाव उन्हें भारत खींच लाया, जिसके बाद उन्हों भारत में एक्टिंग के फील्ड में अपने पैर जमाने लगीं
'मिक्की वायरस' से किया डेब्यू
एली अवराम ने 2013 में मनीष पॉल के साथ फिल्म ‘मिक्की वायरस’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' ने उन्हें विशेष पहचान दी. वो बिग बॉस 7 में भी नजर आयी थीं.
साउथ की फिल्मों में भी किया काम
एली ने सुपरस्टार धनुष के साथ तमिल सिनेमा में भी काम किया है. 2021 में, उन्होंने धनुष के साथ फिल्म 'नाने वरुवेन' से तमिल सिनेमा में पदार्पण किया.
कई हिट गानों पर किया डांस
एली ने कई फिल्मों में डांस नंबर भी किया है, जो काफी हिट रहे हैं. उनका छम्मा-छम्मा का रीमिक्स गाने पर डांस नंबर और आमिर खान के साथ फिल्माया गया 'हरफनमौला' काफी पसंद किया गया था.