Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • सुपरस्टार यश से पहले ये कलाकार निभा चुके हैं ‘रावण’ का किरदार, चौथे वाले को देखकर सब रह गए थे दंग, देखें list

सुपरस्टार यश से पहले ये कलाकार निभा चुके हैं ‘रावण’ का किरदार, चौथे वाले को देखकर सब रह गए थे दंग, देखें list

Actors Who Played Role of Ravana: नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस ट्रेलर में जिस किरदार ने सबसे ज्यादा तारीफें बटोरीं हैं, वो है- रावण. सुपरस्टार यश ने फिल्म में ‘रावण’ का किरदार निभाया है, लेकिन उनसे पहले भी रामायण की कथा पर आधारित कई टीवी शो और फिल्मों में अन्य कलाकारों ने रावण का किरदार निभाया है, कुछ कलाकारों ने तो रावण का अभिनय इतना अच्छा किया कि उस किरदार को कालजयी बना दिया.

Last Updated: July 31, 2026 | 1:50 PM IST
yash as ravana - Photo Gallery
1/5

यश

रामायण का ट्रेलर लॉन्च होते ही सुपरस्टार यश छा गए. फिल्म में उन्होंने रावण का किरदार निभाया है और ट्रेलर से ही उनके दमदार अभिनय का पता चल रहा है. ट्रेलर लांच होने के बाद अधिकांश दर्शकों ने यश की तारीफ की है.

arvind trivedi - Photo Gallery
2/5

अरविंद त्रिवेदी

अरविंद त्रिवेदी स्क्रीन पर रावण का किरदार निभाने वाले पहले एक्टर बने. साल 1987 की रामानंद सागर की 'रामायण' सीरीज़ में उनके इस रोल ने उन्हें देश भर में मशहूर कर दिया. उनकी एक्टिंग ने उन्हें पूरे भारत में घर-घर में पहचान दिलाई.

saif ali khan - Photo Gallery
3/5

सैफ अली खान

ओम राउत की फिल्म  'आदिपुरुष' में सैफ अली खान ने रावण का रोल किया था. यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई और उनके किरदार की खूब आलोचना हुई थी. इस फिल्म में प्रभास ने भगवान राम और एक्ट्रेस कृति सनोन ने देवी सीता का रोल किया था.

tarun khanna - Photo Gallery
4/5

तरुण खन्ना

तरुण खन्ना ने स्क्रीन पर रावण और भगवान शिव, दोनों का किरदार निभाया और अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए तारीफ़ पाई. वे इन आइकॉनिक रोल को पाने का श्रेय अपनी एथलेटिक बॉडी और मज़बूत हिंदी भाषा पर पकड़ को देते हैं.

akhilendra mishra - Photo Gallery
5/5

अखिलेन्द्र मिश्रा

अखिलेन्द्र मिश्रा ने 2008 की रामायण टीवी सीरीज़ में रावण का किरदार निभाया था. विलेन का रोल निभाने के बावजूद उन्हें दर्शकों का काफी प्यार और तारीफ़ मिली जिससे वे हैरान थे. उनकी परफॉर्मेंस ने इस किरदार की सदाबहार अपील को दिखाया.

More News