चाइल्ड आर्टिस्ट से लेकर लीड रोल तक, फिल्मों में भी धमाल मचा चुके हैं ये 5 क्रिकेटर, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान
Indian Cricketers In Movies: क्रिकेट और बॉलीवुड का पुराना नाता रहा है. भारत के कई स्टार क्रिकेटर्स ने बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से शादी रचाई है. लेकिन कुछ क्रिकेटर्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने खुद फिल्मों में काम किया है. क्रिकेट मैदान पर धूम मचाने वाले इन खिलाड़ियों ने बड़े पर्दे पर भी खूब धमाल मचाया है. आज हम आपको उन भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने फिल्मों में काम किया है.
कपिल देव
कपिल देव ने 'इकबाल', 'मुझसे शादी करोगी', 'चैन कुली की मैन कुली' और 'स्टम्प्ड' जैसी फिल्मों में मजेदार भूमिकाएं निभाई हैं. इसके अलावा वह खुद पर बनी फिल्म 83 में भी ऑडियंस के तौर पर भी दिखाई दिए थे.
संदीप पाटिल
इस लिस्ट में पहला नाम भारत की 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के स्टार बल्लेबाज संदीप पाटिल का आता है. वह साल 1985 में आई बॉलीवुड फिल्म 'कभी अजनबी थे' में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने लीड रोल किया था.
अजय जडेजा
भारत के पूर्व ऑलराउंडर अजय जडेजा भी क्रिकेट से दूर होने के बाद एक्टिंग में हाथ आजमा चुके हैं. उन्होंने साल 2003 में आई बॉलीवुड फिल्म 'खेल' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल और सुनील शेट्टी जैसे सुपरस्टार नजर आए थे
हरभजन सिंह
भारतीय दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. उन्होंने 'भाजी इन प्रॉब्लम', 'सेकंड हैंड हसबैंड', 'फ्रेंडशिप' और 'डिक्कीलूना' जैसी फिल्मों में काम किया है.
युवराज सिंह
भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह भी फिल्मों में काम कर चुके हैं. उन्होंने कुछ फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया है. युवराज सिंह पंजाबी फिल्म 'मेहंदी शगना दी' और 'पुत्त सरदारन दे' में दिखाई दिए थे.