GT vs KKR: क्या केकेआर तोड़ेगी हार की सिलसिला या गुजरात मारेगी बाजी? पिच रिपोर्ट समेत सारी जानकारी
GT vs KKR Match Report: IPL 2026 का 25वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा, जो शाम 7:30 बजे शुरू होगा. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर की टीम अभी तक इस सीजन जीता का खाता भी नहीं खोल पाई है. ऐसे में केकेआर की टीम इस मुकाबले में पूरा जोर लगाएगी, जिससे मैच जीत सकें. वहीं, दूसरी ओर शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस की नजर जीत की हैट्रिक पर होगी. गुजरात टाइटंस ने शुरुआती 2 मैच हारने के बाद अगले दोनों मैचों में जीत हासिल की है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. जानें इस मैच से जुड़ी सारी डिटेल्स…
कब-कहां खेला जाएगा मैच?
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जिसके लिए आधे घंटे पहले यानी 7 बजे टॉस होगा.
हेड टू हेड रिकॉर्ड
गुजरात टाइटंस और केकेआर के बीच कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 3 मैच गुजरात ने जीते हैं, जबकि केकेआर ने सिर्फ 1 मैच जीता है. इसके अलावा 1 मुकाबला बेनतीजा रहा.
अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट
पिच की बात करें, तो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी में अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं. यह मैदान बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार होता है. इस सीजन राजस्थान रॉयल्स ने इसी मैदान पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ 210 रन का स्कोर खड़ा किया था.
प्वाइंट्स टेबल में दोनों टीमों का हाल
प्वाइंट्स टेबल की बात करें, तो गुजरात टाइटंस 4 मैचों में 2 जीत और दो हार के साथ छठे नंबर पर है. वहीं, केकेआर 5 मैचों में 4 हार के साथ सबसे नीचे मौजूद है.
दोनों टीमों का आखिरी मैच
आखिरी बार पिछले सीजन में गुजरात और कोलकाता का आमना-सामना हुआ था. उस मुकाबले में GT ने केकेआर को 39 रनों से हरा दिया था. गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 198 रन बनाए थे, जिसके जवाब में केकेआर 159 के स्कोर पर ढेर हो गई थी.
कहां लाइव देख सकेंगे?
फैंस इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकेंगे. इसके अलावा मोबाइल पर JioHotstar की एप और वेबसाइट पर भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी.
KKR की संभावित प्लेइंग XI
फिन एलन/टिम सीफर्ट, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा. (इम्पैक्ट: कार्तिक त्यागी)
GT की संभावित प्लेइंग XI
साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा. (इम्पैक्ट: शाहरुख खान)