Himanshi-Asim Net Worth: प्यार, धर्म परिवर्तन और करोड़ों की कमाई! कितने करोड़ के मालिक हैं आसिम और हिमांशी?
Himanshi Khurana-Asim Riaz Net Worth: आसिम रियाज़ और हिमांशी खुराना इन दिनों एक बार फिर चर्चा में हैं. दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं और अपने दावों के सबूत देने की बात कर रहे हैं. खास बात यह है कि दोनों की प्रेम कहानी ‘बिग बॉस 13’ से शुरू हुई थी.
एक-दूसरे को किया डेट
शो में आसिम ने हिमांशी से अपने प्यार का इजहार किया था. इसके बाद दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया. हालांकि, दिसंबर 2023 में दोनों का ब्रेकअप हो गया. अब हिमांशी ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में अपने रिश्ते और धर्म बदलने को लेकर बात की, जिसके बाद आसिम भी सुर्खियों में आ गए.
आसिम ने आरोपों को बताया गलत
हिमांशी की बातों पर आसिम रियाज़ ने प्रतिक्रिया देते हुए आरोपों को खारिज किया. इसके बाद हिमांशी ने सवाल उठाया कि अगर उनकी बात गलत थी, तो उन्होंने रिश्ते में वापस आने के लिए उन्हें मैसेज क्यों किया था.
सबूत शेयर करने की दी धमकी
हिमांशी ने इन बातों के स्क्रीनशॉट और दूसरे सबूत सामने रखने की भी बात कही है. अब दोनों के बीच चल रही इस जुबानी जंग के बीच फैंस की नजर उनकी कमाई और संपत्ति पर भी है.
आसिम रियाज की करोड़ों में नेट वर्थ
आसिम रियाज 'बिग बॉस' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे शो में नजर आ चुके हैं. वह मॉडलिंग, एक्टिंग और ब्रांड प्रमोशन से कमाई करते हैं. उन्हें लग्जरी कारों का भी काफी शौक है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आसिम की कुल नेट वर्थ करीब 41 करोड़ रुपये है.
हिमांशी भी कमाई में पीछे नहीं
हिमांशी खुराना भी कई म्यूजिक वीडियो और दूसरे प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, वह म्यूजिक वीडियो के लिए लाखों रुपये फीस लेती हैं. उनकी कुल नेट वर्थ करीब 10 से 20 करोड़ रुपये बताई जाती है. यानी नेट वर्थ के मामले में आसिम रियाज, हिमांशी से काफी आगे बताए जाते हैं.