Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Commercial Vehicle को प्राइवेट कार में कैसे करें कन्वर्ट? पीली नंबर प्लेट को व्हाइट में बदलने के लिए अपनाएं ये प्रक्रिया

Commercial Vehicle को प्राइवेट कार में कैसे करें कन्वर्ट? पीली नंबर प्लेट को व्हाइट में बदलने के लिए अपनाएं ये प्रक्रिया

Convert Commercial Vehicle into private car: भारत में बहुत से लोग टैक्सी और कमर्शियल कारें चलाते हैं. देखा जाए तो बहुत से लोगों का रोजगार कमर्शियल कारों की वजह से ही चल रहा है. आजकल कई लोग अपनी कमर्शियल कार या टैक्सी को सामान्य यानि सफेद नंबर प्लेट वाली कारों में कंवर्ट कराना चाहते हैं. लेकिन, क्या वास्तव में ऐसा हो सकता है?

आप पीली नंबर प्लेट वाली कारों को सफेद नंबर प्लेट में आसानी से कंवर्ट करा सकते हैं. लेकिन, इसकी प्रक्रिया कैसी है और आसान है भी या नहीं, चलिए जानते हैं इसके बारे में. 

Last Updated: April 14, 2026 | 7:22 PM IST
Can we convert commercial car in private - Photo Gallery
1/6

क्या कमर्शियल कार प्राइवेट में कंवर्ट हो सकती है?

जी हां, मोटर व्हीकल नियमों के तहत आप कानूनी तौर पर अपनी कमर्शियल कारों को प्राइवेट या सफेद नंबर वाली प्लेट में आसानी से कंवर्ट करा सकते हैं. इसके लिए आपको आवेदन करना पड़ेगा और आपका काम आसानी से हो जाएगा.

cancel permit - Photo Gallery
2/6

परमिट सरेंडर या कैंसल करें

कमर्शियल कारों को प्राइवेट में कंवर्ट कराने के लिए आपको सबसे पहले RTO में कमर्शियल परमिट को कैंसल कराने के लिए अप्लाई करना होता है. आप इसे आसानी से रद्द करा सकते हैं.

NOC from Bank - Photo Gallery
3/6

बैंक से NOC

अगर आपकी कार फाइनेंस पर है, तो ऐसे में आपको सबसे पहले बैंक से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट यानि NOC लेनी होती है. इसके बाद ही आप अपने आगे की प्रक्रिया को बढ़ा सकते हैं.

documents and fees - Photo Gallery
4/6

डॉक्यूमेंट्स और फीस करें जमा

इसके लिए आपको RTO में पुरानी RC, इंश्योरेंस, पैन कार्ड के साथ-साथ NOC आदि को जमा कराना होता है. इसके अलावा आपको इस प्रक्रिया के तहत टैक्स और शुल्क का भुगतान करना होगा.

test car - Photo Gallery
5/6

कार की जांच कराएं

अगर आप अपनी कमर्शियल कार को प्राइवेट कार में कंवर्ट कराना चाहते हैं तो इसके लिए RTO अधिकारी आपके वाहन की जांच करते हैं. इस जांच के बाद आपका वाहन अंडर प्रोसेस हो जाता है.

New RC - Photo Gallery
6/6

नई RC लें

अगर आप अपनी कमर्शियल कार को प्राइवेट कार में कंवर्ट कराना चाहते हैं तो ऐसे में सभी अप्रूवल के बाद आपको प्राइवेट स्टेटस के साथ नई RC मिल जाएगी. अब इसके बाद आपकी कार कानूनी तौर पर प्राइवेट मानी जाती है.

More News