Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > लखीमपुर खीरी में बवाल: अंबेडकर की प्रतिमा टूटने हंगामा, पुलिस पर हमला और तोड़ीं गईं गाड़ियां

लखीमपुर खीरी में बवाल: अंबेडकर की प्रतिमा टूटने हंगामा, पुलिस पर हमला और तोड़ीं गईं गाड़ियां

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना करने और टूट जाने के कारण हंगामा हो गया. पुलिस टीम के रोकने पर भीड़ ने हमला कर दिया. इस हमले में लगभग दो दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: April 14, 2026 22:18:53 IST

Mobile Ads 1x1

Lakhimpur Kheri Violence: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में आज काफी बवाल देखने को मिला. कहा जा रहा है कि आज भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर कुछ लोग भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर रहे थे. पुलिस ने ऐसा करने से इनकार किया. इसके बाद किसी तरह से वो मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई. ये देखकर लोगों का गुस्सा फूटा और उन्होंने पुलिस पर जमकर पथराव किया और गाड़ियों में आग लगा दी. इस पूरी घटना में दर्जनों पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना मिली है. साथ ही उपद्रवियों ने सीओ पर हमला कर दिया और उन्हें काफी दूर तक दौड़ाया. इसके बाद उनकी गाड़ी भी तोड़ दी. 

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि ये पूरा मामला लखीमपुर खीरी के मैलानी थाना क्षेत्र के बांकेगंज के मोतीपुर गांव की है. यहां पर अंबेडकर जयंती के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसी दौरान वहां पर एक पक्ष ने मूर्ति स्थापित करने की कोशिश की. जिसके कारण दूसरे पक्ष ने विरोध किया. पुलिस का कहना है कि मूर्ति स्थापना के लिए उनके पास कोई परमिशन नहीं थी. इसके बाद पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने उन लोगों को समझाने की कोशिश की, तो उन्होंने पुलिस पर हमला करना शुरू कर दिया. उन्होंने पुलिस टीम पर पथराव किया और पुलिस टीम की गाड़ियों में आग लगा दी. 

पुलिसकर्मियों पर किया गया हमला

इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक अमित राय ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां पर कुछ लोगों की भीड़ बिना परमिशन के बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना करने की कोशिश कर रहे थे. इसके कारण पुलिस ने रोकने की कोशिश की, तो उन पर भीड़ ने हमला कर दिया. इस घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है. इस पूरी घटना में लगभग दो दर्जन पुलिसकर्मियों के घायल होने की बात सामने आई है. इस हंगामे के कारण आसपास की सभी चौकियों और थानों के अधिकतर पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया है. साथ ही वहां पर जीआरपी टीम भी तैनात है.

MORE NEWS