Live TV
Search
Home > अजब गजब न्यूज > पति ने बुक की कैब, ड्राइवर निकला पत्नी का एक्स; बरेली का ये अजीब इत्तेफाक सोशल मीडिया पर वायरल

पति ने बुक की कैब, ड्राइवर निकला पत्नी का एक्स; बरेली का ये अजीब इत्तेफाक सोशल मीडिया पर वायरल

Bareilly Viral Video: सोशल मीडिया पर यूं तो कई वीडियो वायरल होते है, लेकिन इस बार का यह वायरल वीडियो हर उस प्रेमी के लिए है, जिसने मजबूरी और परिवार की जिम्मेदारी के लिए अपने प्यार को कुर्बान किया है. उत्तर प्रदेश के बरेली का यह वीडियो भी इसी कड़ी से संबंधित है.

Written By: Shristi S
Last Updated: 2026-04-14 20:48:57

Mobile Ads 1x1
Love Story From Bareilly: सोशल मीडिया पर यूं तो कई वीडियो वायरल होते है, लेकिन इस बार का यह वायरल वीडियो हर उस प्रेमी के लिए है, जिसने मजबूरी और परिवार की जिम्मेदारी के लिए अपने प्यार को कुर्बान किया है. 
 
उत्तर प्रदेश के बरेली का यह वीडियो भी इसी कड़ी से संबंधित है, जिसने अपने प्यार को परिवार की जिम्मेदारी के लिए कुर्बान कर दिया. यह वीडियो जितना इमोशनल है उतना ही सवालों से भरा हुआ भी, की क्या यह वाकई हकीकत है या सिर्फ व्यूज के लिए रचा ड्रामा.
 
वायरल वीडियो में क्या दिखा? 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक कैब ड्राइवर सामने से एक कपल को आता हुआ देख रहा है, जिसके बाद वह वीडियो में कहता है कि गरीब आदमी की मोहब्बत नहीं होती. वह चाहता तो इस कैब को कैंसल कर सकता था लेकिन सामने से उसकी प्रेमिका अपने पति के साथ आ रही है. जिसके बाद पति कैब ड्राइवर के साथ आगे बैठता है और पत्नी पीछे. लेकिन ड्राइवर के फोन के कैमरे में वह और उसकी एक्स ठीक से नजर आ रहे थें.
 
पति अपनी मां से फोन पर बात कर रहा होता है और वह कैब ड्राइवर वीडियो में बोलता नजर आता है कि वह भी शादी करता लेकन लड़की को ज्यादा पैसे वाला लड़का चाहिए था. इस पर लड़की बीच में बोलती है कि कुछ गलती आपकी भी रही होगी. इस पर लड़के ने कहा कि कर्जा हो गया था खाली वक्त में कैब चलाता हूं. जिसपर बाद में एक्स बोलती है कि वह अपने पति के साथ आई है और तुम ये सब बोल रहे हो उनको शक हो जाता तो.

वीडियो देख क्या है यूजर्स का रिएक्शन?

वायरल वी़डियो देख एक यूजर ने कहा कि भाई, तुम्हारी सोच कितनी घटिया है! कोई इंसान कितना नीचे गिर सकता है? आज तुम्हें देखकर मुझे यह समझ आ गया है: वह तो पहले ही वैसी बन चुकी है, लेकिन हाँ, पूरी दुनिया के सामने उसे शर्मसार करने वाले तुम ही हो. दूसरे ने लिखा कि भाई, मुझे तो यह स्क्रिप्टेड लग रहा है.
 
अन्य ने लिखा कि अगर वहां तुम्हारा Ex मौजूद था, तो फिर वीडियो बनाकर उसे पोस्ट करने की क्या ज़रूरत थी? हर किसी के कुछ राज़ होते हैं अगर तुम सच में बहुत प्यार करने वाले इंसान होते, तो तुम इस प्यार को राज़ ही रखते. तुम इसे पूरी दुनिया को नहीं दिखाते. मुझे एक बात बताओ उसका पति तुम्हारा क्या लगता है? कि उसने उसे बुक कर रखा है?

MORE NEWS