Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • IPL में खेले बिना मिली टीम इंडिया की कैप, इन 3 खिलाड़ियों ने बनाया है अनोखा रिकॉर्ड! यहां देखें लिस्ट

IPL में खेले बिना मिली टीम इंडिया की कैप, इन 3 खिलाड़ियों ने बनाया है अनोखा रिकॉर्ड! यहां देखें लिस्ट

भारतीय ऑलराउंडर सारांश जैन को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलने का मौका मिला. 33 साल के सारांश को घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला और उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया गया. इसके साथ ही वह 21वीं सदी में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं.

Last Updated: August 25, 2026 | 5:02 PM IST
saransh jain - Photo Gallery
1/5

बिना IPL खेले सीधे टेस्ट में बनाई जगह

आजकल जहां ज्यादातर युवा खिलाड़ी IPL में शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया का टिकट हासिल करते हैं, वहीं सारांश जैन ने बिल्कुल अलग रास्ता चुना. उन्होंने बिना एक भी IPL मैच खेले सीधे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा. हालांकि, भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. इससे पहले भी कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने IPL में अपना पहला मैच खेलने से पहले ही भारतीय राष्ट्रीय टीम की जर्सी पहनी.

saransh jain - Photo Gallery
2/5

सारांश जैन

घरेलू क्रिकेट में सारांश जैन के दमदार आंकड़ों ने ही उन्हें राष्ट्रीय टीम तक पहुंचाया है. उन्होंने 54 फर्स्ट क्लास (First-Class) मैचों में 31.75 की औसत से 2,223 रन बनाए हैं, जिनमें 2 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं. इसके अलावा अपनी शानदार ऑफ-स्पिन गेंदबाजी से उन्होंने 188 विकेट भी झटके हैं. वहीं 47 लिस्ट-ए (List A) मैचों में उनके नाम 553 रन और 38 विकेट दर्ज हैं, जबकि 20 घरेलू T20 मैचों में उन्होंने 18 विकेट हासिल किए हैं.

saransh jain - Photo Gallery
3/5

IPL नीलामी में अनसोल्ड रहने से टेस्ट डेब्यू तक का सफर

सारांश जैन का सफर काफी प्रेरणादायक रहा है. 2024, 2025 और 2026 की IPL नीलामी के दौरान सारांश का नाम शॉर्टलिस्ट तो हुआ, लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन पर बोली नहीं लगाई. IPL नीलामी में लगातार अनसोल्ड रहने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और रेड-बॉल क्रिकेट में अपनी मेहनत जारी रखी. इसी का नतीजा है कि वह बिना एक भी IPL मैच खेले भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए.

Mohammed Shami - Photo Gallery
4/5

मोहम्मद शमी

murli vijay - Photo Gallery
5/5

मुरली विजय

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने IPL डेब्यू से लगभग एक साल पहले ही भारत के लिए टेस्ट डेब्यू कर लिया था. विजय ने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद 2009 के IPL ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें 12 लाख रुपये में खरीदा. CSK के अलावा वह दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के लिए भी खेले. मुरली विजय ने 106 IPL मैचों में 2,619 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं भारत के लिए खेले 61 टेस्ट मैचों में उन्होंने 3,982 रन बनाए.

More News