Live TV
Search
Home > क्रिकेट > Vaibhav Sooryavanshi Duleep Trophy Debut: वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से ढाया कहर, 2 विकेट झटककर कर दिया सबको हैरान! लेकिन बल्ले से रहे फ्लॉप

Vaibhav Sooryavanshi Duleep Trophy Debut: वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से ढाया कहर, 2 विकेट झटककर कर दिया सबको हैरान! लेकिन बल्ले से रहे फ्लॉप

Vaibhav Sooryavanshi: दुलीप ट्रॉफी डेब्यू में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से निराश किया और 8 रन पर आउट हो गए. हालांकि, गेंदबाजी में 2 विकेट झटककर सभी को हैरान कर दिया.

Written By:
Last Updated: 2026-08-25 14:04:28

Mobile Ads 1x1

भारतीय टीम के स्टार और सबसे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जो अंधाधुंध चौके-छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में अगर आपको ये खबर मिले की वैभव ने गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट भी चटकाए हैं तो आपका रिएक्शन कैसा होगा? 

जी हाँ वैभव ने  बेंगलुरु में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी में नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ ईस्ट जोन के लिए 2 अहम विकेट चटकाए। दरअसल 15 साल के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के लिए दुलीप ट्रॉफी का डेब्यू उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. बेंगलुरु में नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ खेले जा रहे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन के उप-कप्तान वैभव 6 गेंदों में सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि, बल्लेबाजी में नाकाम रहने के बाद उन्होंने अपनी गेंदबाजी से गजब का खेल दिखाया और 2 विकेट हासिल कर ईस्ट जोन को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.

6 गेंदों में लगे 2 चौके, फिर थमाया कैच

मैच में नॉर्थ ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पारी के दूसरे ही ओवर में बिस्वजीत कोंथौजम की गेंदों पर वैभव ने लगातार दो चौके जड़े. अगली गेंद खाली रही, लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर वैभव के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और गल्ली में तैनात जोसेफ लालथांकुमा ने आसान सा कैच लपक लिया. इस तरह 6 गेंदों पर 8 रन बनाकर उनकी पारी समाप्त हो गई.

जर्सी पर काले टेप से छिपाया नंबर, खास वजह आई सामने

बल्लेबाजी से ज्यादा वैभव की जर्सी मैच के दौरान चर्चा का केंद्र बनी रही. वैभव के टी-शर्ट के पीछे एक हिस्सा काले टेप से ढका हुआ था. खबरों के मुताबिक, ईस्ट जोन की लॉजिस्टिक्स टीम समय पर उन्हें उनकी पसंद का ‘नंबर 3’ जर्सी उपलब्ध नहीं करा सकी. इसके बाद वैभव ने जुगाड़ लगाते हुए दूसरी जर्सी के नंबर के कुछ हिस्से को काले टेप से चिपका दिया, ताकि सिर्फ ‘3’ नंबर ही नजर आए. बता दें कि वैभव राजस्थान रॉयल्स और भारतीय जूनियर टीम में भी 3 नंबर की जर्सी ही पहनते हैं.

138 रन पर गिर गए थे 5 विकेट, फिर सुदीप और शाहबाज का धमाल

ईस्ट जोन की शुरुआत बेहद खराब रही. वैभव 8 और कप्तान ईशान किशन महज 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. टीम ने 138 रन के स्कोर तक अपने 5 मुख्य बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद सुदीप कुमार घरामी और शाहबाज अहमद ने मिलकर पारी को संभाला. सुदीप ने शानदार 146 रन और शाहबाज ने बेहतरीन 167 रन बनाए. दोनों के शतकों की बदौलत ईस्ट जोन ने अपनी पहली पारी में 467 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.

111 रन पर ढेर हुई नॉर्थ ईस्ट, ईस्ट जोन ने दिया फॉलोऑन

ईस्ट जोन के 467 रनों के जवाब में नॉर्थ ईस्ट जोन की पहली पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई और पूरी टीम 111 रनों पर सिमट गई. ईस्ट जोन के तेज गेंदबाज अभिजीत सरकार ने 9.5 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट चटकाए, जबकि शाहबाज अहमद को 3 सफलताएं मिलीं. पहली पारी के आधार पर 356 रनों की विशाल बढ़त हासिल करने के बाद ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर कर दिया. फिलहाल ईस्ट जोन ने इस मुकाबले पर अपनी पकड़ पूरी तरह मजबूत कर ली है.

MORE NEWS