Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • नेता से लेकर अभिनेता तक, सब हैं कोलकाता के इस स्ट्रीट फूड के दीवाने, PM मोदी भी हुए फैन

नेता से लेकर अभिनेता तक, सब हैं कोलकाता के इस स्ट्रीट फूड के दीवाने, PM मोदी भी हुए फैन

कोलकाता की स्पेशल झालमुरी इन दिनों चर्चा का विषय बन गयी है. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब कोलकाता गए तो उन्होंने एक स्टॉल पर रुककर कोलकाता के इस ट्रेडिशनल स्ट्रीट फूड का आनंद लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. झालमुरी आसानी से पचने वाली और हेल्दी स्नैक्स है. आइये जानते हैं कि किन-किन सेलब्रिटी को ये स्ट्रीट फ़ूड विशेष पसंद है.

Last Updated: April 20, 2026 | 1:16 PM IST
narendra modi - Photo Gallery
1/6

नरेंद्र मोदी

हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान एक स्थानीय स्ट्रीट वेंडर से झालमुरी का आनंद लेने के लिए कुछ देर का विराम लिया. उनको भी ये स्ट्रीट फूड काफी पसंद आया.

salman khan - Photo Gallery
2/6

सलमान खान

अभिनेता सलमान खान को भी ये स्नैक्स काफी पसंद है. हाल ही में अपनी बर्थडे पार्टी पर उन्होंने झालमुरी का मराठी रूप भेलपुरी को खुद अपने हाथों से बनाकर सबको सर्व किया था.

amitabh bachchan - Photo Gallery
3/6

अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन कोलकाता के स्ट्रीट स्टाइल झालमुरी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं, और अक्सर इस चटपटे स्नैक के प्रति अपने प्रेम का जिक्र करते हैं.

vidyut jamwal - Photo Gallery
4/6

विद्युत जामवाल

अभिनेता ने सोशल मीडिया पर इस स्नैक के प्रति कई बार अपना प्यार साझा किया है, यहां तक ​​कि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर "कोलकाता झालमुरी" की रेसिपी भी शेयर की है, जिसमें इसे एक स्वस्थ शाम का नाश्ता बताया गया है.

bipasha basu - Photo Gallery
5/6

बिपाशा बसु

बिपासा बसु ने अक्सर झालमुरी और आलू काबली को कोलकाता के अपने पसंदीदा "घर के खाने" या स्ट्रीट फूड में शामिल किया है.

jaya kishori - Photo Gallery
6/6

जया किशोरी

धर्मिक कथा वाचिका जया किशोरी ने भी कई इंटरव्यू में कोलकाता के स्ट्रीट फूड के प्रति अपनी पसंद साझा की है, विशेष रूप से उन्होंने झालमुरी का जिक्र किया है.

More News