एक्ट्रेस नहीं क्रिमिनल लॉयर बनना चाहती थीं करीना, मोटी-मोटी किताबें देखकर बदला मन, फिर फिल्मों में मचाया तहलका
Kareena Kapoor: एक्ट्रेस करीना कपूर आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं. उन्होंने फिल्मों और ग्लैमर इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया है. कहा जाता है कि वे एक क्रिमिनल लॉयर बनना चाहती थीं. उन्होंने मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज में दाखिला भी ले लिया था लेकिन मोटी-मोटी किताबें देखकर उन्होंने अपना मन बदल लिया और एक्टिंग में आने का फैसला किया. इसके बाद वे साइज जीरो के कारण काफी चर्चा में रहीं. 90 के दशक में लड़कियां उनके जैसा जीरो फिगर चाहती थीं.
उपन्यास से प्रेरित नाम
आपको जानकर हैरानी होगी कि करीना की मां बबीता ने उनका नाम लियो टॉल्स्टॉय के उपन्यास ‘Anna Karenina’ से प्रेरित होकर रखा था. उन्हें इस नाम को बोलना पसंद आया था, जिसके बाद उन्होंने अपनी बेटी का नाम करीना रखा.
अमिताभ बच्चन को देखना था ट्रीट
करीना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बचपन में उन्हें यह एहसास ही नहीं था कि उनके माता-पिता इतने बड़े फिल्म स्टार हैं. वह शूटिंग सेट पर जाती थीं और उनके लिए अमिताभ बच्चन जैसे सितारों को शूट करते देखना किसी खास ट्रीट जैसा था. हालांकि बाद में वे वेल्हम गर्ल्स स्कूल, देहरादून के बोर्डिंग स्कूल गईं, जहां से उन्होंने स्वतंत्र होना सीखा.
बनना चाहती थीं वकील
कम लोग ही जानते होंगे कि करीना कपूर एक समय पर क्रिमिनल लॉयर बनना चाहती थीं. इसके लिए उन्होंने मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज में दाखिला भी ले लिया था. हालांकि कानून की मोटी-मोटी किताबें देखकर उनका मन बदल गया और उन्होंने एक्टिंग को अपना करियर बनाने का फैसला लिया.
साइज जीरो का कॉन्सेप्ट
90 के दौर में करीना का साइज जीरो काफी मशहूर था. लड़कियां उनके जैसा साइज जीरो फिगर चाहती थीं. बहुत कम लोग जानते हैं कि करीना कपूर का साइज जीरो कहां से आया. बता दें कि करीना का साइज जीरो लुक 2008 की फिल्म टशन के दौरान चर्चा में आया. ये फिल्मी किरदार का हिस्सा था.
बिन फेरे हुई सैफ से शादी
करीना कपूर ने 16 अक्तूबर 2012 को सैफ अली खान से शादी की. उन्होंने हिंदू या मुस्लिम रीति रिवाजों से शादी नहीं की. उन्हहोंने मुंबई में रजिस्टर्ड मैरिज की थी. इस रजिस्टर्ड विवाह के दौरान करीना के पिता रणधीर कपूर, मां बबीता और सैफ की मां शर्मिला टैगोर गवाह के रूप में मौजूद थे.
बेटे के नाम को लेकर विवाद
जब करीना और सैफ ने अपने पहले बेटे का नाम तैमूर रखा, तो सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ. करीना ने बाद में कहा कि उस दौर में उन्हें काफी मुश्किल और दर्दनाक स्थिति का सामना करना पड़ा. हालांकि कपल ने चुपचाप और मजबूती से इस मुद्दे को संभाला. उन्होंने बताया कि उनके एक पुराने दोस्ता का नाम तैमूर था और सैफ को इतिहास में काफी रुचि थी, जिसके कारण उन्होंने अपने बेटे का नाम तैमूर रखा.