डिलीवरी के बाद कैटरीना कैफ हुईं बॉडी-शेमिंग का शिकार, शिवालिका ओबेरॉय ने किया सपोर्ट, ट्रोलिंग झेल चुकी हैं ये 5 एक्ट्रेस
Actress who faced Body Shaming After Delivery: मां बनना किसी भी महिला की जिंदगी का बेहद खास और खूबसूरत पड़ाव होता है. हालांकि डिलीवरी के बाद अक्सर औरतों का वजन बढ़ जाता है. एक्ट्रेस का स्लिम फिगर लोगों को पसंद होता है और जैसे ही डिलीवरी के बाद उनका वजन बढ़ने लगता है, तो सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगते हैं. प्रेग्नेंसी के बाद शरीर में होने वाले बदलावों को लेकर उन्हें सोशल मीडिया ट्रोलिंग और बॉडी-शेमिंग का सामना करना पड़ता है. हाल ही में कैटरीना कैफ भी इसी तरह की ट्रोलिंग का शिकार हुईं, जिसके बाद अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय उनके सपोर्ट में सामने आईं.
कैटरीना कैफ
नवंबर 2025 में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने बेटे का स्वागत किया और कैटरीना काफी समय तक लाइमलाइट से दूर हैं. 26 अगस्त 2026 को वह मुंबई में फिल्ममेकर कुकू कोहली की अंतिम यात्रा में पति विक्की कौशल के साथ नजर आईं. सोशल मीडिया पर उनकी वीडियोज सामने आने के बाद लोगों ने उनके बढ़े हुए वजन को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं.
शिवालिका ओबेरॉय ने जताई नाराजगी
कैटरीना के खिलाफ हो रही इस ट्रोलिंग पर एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने खुलकर नाराजगी जताई. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कैटरीना की तस्वीर शेयर करते हुए सवाल किया कि आखिर लोगों को क्या हो गया है. उन्होंने पोस्टपार्टम रिकवरी को सामान्य बताते हुए कहा कि इसमें सूजन, थकान और कई तरह के शारीरिक बदलाव शामिल हो सकते हैं. उन्होंने आगे कहा कि मातृत्व की ऐसी अवास्तविक तस्वीर पेश करना बंद करना चाहिए, जिसमें हर महिला से तुरंत पहले जैसी बॉडी में लौटने की उम्मीद की जाती है. शिवालिका खुद भी हाल ही में मां बनी हैं इसलिए उनका यह संदेश और भी खास बन गया. कैटरीना से पहले कई और एक्ट्रेस को भी बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा है.
सामंथा रेड्डी
सामंथा रेड्डी ने पोस्टपार्टम बॉडी-शेमिंग के बारे में कई बार खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि बेटे के जन्म के बाद उनका वजन काफी बढ़ गया था. इसके कारण उन्हें आसपास के लोगों से और सोशल मीडिया पर काफी कुछ सुनना पड़ा. उन्होंने बताया था कि उनका वजन 100 किलो पहुंच गया था.
नेहा धूपिया
नेहा धूपिया की बेटी मेहर के जन्म के बाद उनका वजन काफी बढ़ गया था. सोशल मीडिया के साथ-साथ एक मैगजीन तक ने उनके वजन पर टिप्पणी की थी. उन्होंने इस दौरान कहा था कि उनके लिए फिटनेस जरूरी है लेकिन समाज सुंदरता को लेकर जो पैमाने सेट करता है, उस पर खरा उतरना जरूरी नहीं है. बता दें कि डिलीवरी के बाद नेहा धूपिया का वजन लगभग 25 किलो बढ़ गया था.
ऐश्वर्या राय बच्चन
मां बनने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन को भी ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था. बेटी आराध्या के जन्म के बाद जब वे पब्लिकली बाहर आईं, तो उन्हें काफी ट्रोल किया गया. हालांकि ऐश्वर्या पोस्टपार्टम शरीर को छिपाने के बजाय आत्मविश्वास के साथ सबके सामने आईं.
करीना कपूर खान
करीना कपूर खान ने प्रेग्नेंसी के बाद अपने फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर खूब सुर्खियां बटोरीं. बेटे तैमूर के जन्म के करीब नौ महीने बाद एक तस्वीर में उनके पैरों को लेकर लोगों ने आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं. हालांकि करीना ने अपने काम और फिटनेस पर फोकस बनाए रखा.
पत्रलेखा
राजकुमार राव की पत्नी और एक्ट्रेस पत्रलेखा भी मां बनने के बाद ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं. 2026 में बेटी के जन्म के बाद उनके वजन को लेकर सोशल मीडिया पर बॉडी-शेमिंग की गई. इस पर नेहा धूपिया उनके समर्थन में सामने आईं और ट्रोलर्स को अपनी सोच सुधारने की नसीहत दी थी.
स्वरा भास्कर
बेटी राबिया के जन्म के बाद एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी बॉडी शेमिंग का शिकार हुईं. हालांकि स्वरा ने लोगों को काफी लताड़ लगाई थी. उन्होंने इस दौरान कहा था कि वे पहले जैसा बनना नहीं चाहती हैं. उन्होंने लोगों को नसीहत दी थी कि अगर आपको सुंदर फिगर वाली लड़की देखनी है, तो दूसरे अकाउंट पर चले जाएं.