शादी के बाद भी नहीं बदलीं ऑनस्क्रीन हदें, Kiara Advani से पहले ये 5 एक्ट्रेसेस दे चुकी हैं बेबाक सीन्स
Kiara Advani: कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी फिल्म टॉक्सिक को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में उन्होंने यश के साथ कुछ इंटिमेट और रोमांटिक सीन्स दिए हैं. इसके कारण सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई. खास बात ये है कि कियारा शादी के बाद भी पर्दे पर इस तरह के किरदार और सीन्स देती हैं, जिसके कारण सुर्खियों में रहती हैं. हालांकि वो पहली ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं, जो शादी के बाद ऑनस्क्रीन रोमांटिक सीन्स दे चुकी हैं. इससे पहले भी काजोल से लेकर करीना कपूर खान तक कई ऐसी एक्ट्रेसेस रही हैं, जिन्होंने शादी के बाद भी फिल्मों में रोमांटिक और इंटिमेट सीन्स दिए.
करीना कपूर खान
करीना कपूर ने शादी के बाद और बच्चों के बाद भी अपने करियर के साथ समझौता नहीं किया है. 2018 में फिल्म वीरे दी वेडिंग में करीना ने एक मॉडर्न, बेबाक और अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने वाली महिला का किरदार निभाया था. फिल्म में पर्सनल लाइफ, रिश्ते और रोमांस पर खुलकर बात की थी.
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने शादी के बाद भी अपने किरदारों के साथ कई एक्सपेरिमेंट किए. उन्होंने साल 2022 में गहराइयां फिल्म की, जिसमें उन्होंने अलिशा खन्ना का किरदार निभाया था. फिल्म में दीपिका और सिद्धांत चतुर्वेदी के बीच कई इंटिमेट और रोमांटिक सीन्स दिखाए गए थे.
कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी की 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' 26 अगस्त को रिलीज होने वाली है. ये उनकी शादी के बाद उनके सबसे चर्चित प्रोजेक्ट्स में शामिल है. फिल्म में वह यश के साथ नजर आई हैं और दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के साथ उनके कुछ इंटिमेट सीन्स ने रिलीज से पहले ही खूब सुर्खियां बटोरीं.
काजोल
काजोल ने शादी के बाद भी अपने करियर में लगातार अलग-अलग तरह के किरदार निभाए. इसका एक खास उदाहरण वेब सीरीज 'द ट्रायल – प्यार, कानून, धोखा' भी है. इसमें उन्होंने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया था, जिसकी जिंदगी पति की गिरफ्तारी के बाद पूरी तरह बदल जाती है. फिल्म में उनके रोमांटिक सीन भी दिखाए गए हैं.
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने शादी के बाद भी अपने करियर में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए. फिल्म 'सिटाडेल' में उनका अंदाज काफी अलग नजर आया. 2023 में रिलीज हुई इस स्पाई-थ्रिलर सीरीज में उन्होंने नादिया सिंह का किरदार निभाया था, जो एक बेहद खतरनाक और ट्रेंड जासूस है. फिल्म में उनके कुछ रोमांटिक सीन भी हैं.