दिल्ली में 10 बेस्ट पिकनिक स्पॉट: परिवार और दोस्तों के साथ बनाएं घूमने का प्लान, परफेक्ट हैं ये जगह
Delhi Visiting Places for Picnic: अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और पिकनिक के लिए कुछ खास जगह ढूंढ रहे हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप अपने दोस्तों, पार्टनर या परिवार के साथ पिकनिक मनाने जा सकते हैं. दिल्ली में आपको पिकनिक के लिए कुछ खास जगह मिल जाएंगी, जहां आपको अपने दोस्तों और परिवार के साथ कुछ सामान लेकर जाना है और अपने यादगार बेहतरीन पल बिताने हैं. दिल्ली के पिकनिक स्पॉट की लिस्ट में सुंदर नर्सरी, लोधी गार्डन, हौज खास, हौज खास डियर पार्क, इंडिया गेट, चिड़ियाघर, ओखला बर्ड सैंक्युरी, गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज, नेहरू पार्क और फन एंड फूड विलेज शामिल हैं.
सुंदर नर्सरी
हुमायूं के मकबरे के पास सुंदर नर्सरी है, जो दिल्ली के खूबसूरत पिकनिक स्पॉट्स में गिना जाता है. यहां छोटे-छोटे तालाब, कच्चे रास्ते और पैदल घूमना आपको काफी पसंद आता है. यहां आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं.
लोधी गार्डन
लोधी गार्डन दिल्ली के बेस्ट पिकनिक स्पॉट्स की लिस्ट में आता है. यहां पर आपको हरियाली, झरना, तितली, गुलाबों का पार्क, पक्षियों की प्रजातियां और ऐतिहासिक किला देखने को मिलेगा. इसके अलावा आप यहां आयुर्वेदिक पौधे भी देख सकते हैं.
संजय वन
पिकनिक के लिए साउथ दिल्ली का संजय वन एक बेहतरीन स्पॉट हो सकता है. यहां आपको चारों तरफ हरियाली, कच्चे रास्ते, ऊंचे पेड़ और खुली हवा मिलेगी. यहां आप पेड़ों के नीचे चटाई बिछाकर दोस्तों, परिवार वालों या पार्टनर के साथ एंजॉय कर सकते हैं.
हौज खास डियर पार्क
दक्षिण दिल्ली में स्थित हौज खास का डियर पार्क प्रकृति प्रेमियों के लिए एक बेस्ट जगह है. यहां शांत और हरा भरा माहौल, झील, हिरण बाड़ा, मोर और गुलाब जैसी बहुत सी चीजें देखने को मिल सकती हैं.
इंडिया गेट
आप पिकनिक के लिए इंडिया गेट जा सकते हैं. इंडिया गेट के आसपास का हरा-भरा पार्क लोगों के बैठने और समय बिताने के लिए अच्छी जगह है. यहां आप अपना समय बिताने के साथ ही बेहतरीन फोटोज भी क्लिक करा सकते हैं.
चिड़ियाघर
दिल्ली के चिड़ियाघर में आप अपने बच्चों और परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं. यहां पर आपको तरह-तरह के जानवर, पक्षी और भी बहुत सी चीजें देखने को मिल सकती हैं. यहां आप पिकनिक भी मना सकते हैं.
ओखला बर्ड सैंक्च्युरी
यमुना नदी के किनारे बसा ओखला बर्ड सैंक्च्युरी भी पिकनिक के लिए अच्छी जगह है. यहां नदी किनारे आपको काफी हरियाली देखने को मिलेगी. साथ ही 300 से ज्यादा पक्षियों की प्रजातियां देखने को मिल सकती हैं.
गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज
दिल्ली के साकेत के पास सैद-उल-अजायब में गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज बनावववहुआ है, जो 20 एकड़में फैला एक खूबसूरत पार्क है. यहां पर बटरफ्लाई गार्डन, रंग बाग, और फूड कोर्ट भी हैं.
नेहरू पार्क
नेहरू पार्क दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थित है. ये एक 80 एकड़ का हरा-भरा पार्क है. यहां हरियाली के साथ ही मौसमी फूल देखने को मिलते हैं. यहां पर अक्सर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.
फन एंड फूड विलेज
दिल्ली के कापसहेड़ा में फन एंड फूड विलेज है, जो दिल्ली-एनसीआर का एक प्रमुख वाटर और एम्यूजमेंट पार्क है. यहां पर आपको काफी हरियाली भी देखने को मिल सकती है. यहां वॉटर पार्क में 20 से ज्यादा स्लाइड्स और राइड हैं. साथ ही कई झूले भी हैं. यहां पर आपको 50 से ज्यादा तरह के खाने मिल सकते हैं.