महाराष्ट्र के अमरावती परतवाड़ा में एक ऐसा अश्लील स्कैंडल सामने आया, जिसमें आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. अब जांच में पता चला है कि आरोपी अयान लड़कियों को फ्लैट के अलावा कैफे में भी लेकर जाता था और 400 रुपये देकर उनसे संपर्क के लिए प्राइवेट जगह बुक करता था. कुछ तो बेहद ही चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.
फ्लैट में करता था यौन शोषण
आरोपी अयान ने दरिंदगी की हद पार कर दी. वह लड़कियों को अमरावती के कठोरा रोड स्थित एक किराए के फ्लैट लेकर जाता था. और उनका यौन शोषण करता था. बताया जा रहा है कि वह बहुत समय से इस जगह का प्रयोग कर रहा था. इतना ही नहीं, आरोप है कि उन पीड़िताओं के अश्लील वीडियो भी बनाए जाते थे. अब इस सुराग के मिलते ही पुलिस फ्लैट के मालिक को भी पूछताछ के लिए तलब कर रही है. पूछताछ के बाद कुछ और अहम जानकारी मिल सकती है.
कैफे को बनाया निशाना
इस केस को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस की जांच अब कैफे तक पहुंच गई है. बताया जा रहा है कि आरोपी अयान लड़कियों को अमरावती के कैफे रॉयल 10, अचलपुर के कैफे फ्रेंड्स टाउन और परतवाड़ा के बंद पड़े कैफे सोशल जंक्शन में भी ले जाता था. वहां वह 400 रुपये देकर प्राइवेट सीट बुक करता था और लड़कियों को बातचीत करके फंसाने का काम करता था. जानकारी से पता चला है कि उस कैफे में कुछ प्राइवेट कंपार्टमेंट हैं, जहां कपल्स अश्लील गतिविधियां करते हैं. इस बात की पुष्टि करने के लिए कैफे के मालिक से भी पुलिस ने बात की है.
मामले के बारे में अन्य जानकारी
आपको बता दें कि इस अश्लील स्कैंडल मामले में अभी तक चार आरोपियों अयान अहमद, उजैर खान, मोहम्मद साद और तरबेज खान को पकड़ा गया है. इसके अलावा इस पूरे मामले को लेकर 47 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया जा चुका है. अब केस की गहन जांच की जा रही है. आने वाले दिनों में बेहद ही चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं.