Live TV
Search
Home > लाइफस्टाइल > पार्टनर के साथ पहली डेट है? अपनी चाहत को करना है इंप्रेस, तो भूलकर भी न करें ये 7 काम, वरना…

पार्टनर के साथ पहली डेट है? अपनी चाहत को करना है इंप्रेस, तो भूलकर भी न करें ये 7 काम, वरना…

Frist date With Partner Tips: किसी की भी पहली डेट ही आगे का रिश्ता तय करती है. इसलिए पार्टनर के साथ सभ्यता से पेश आना चाहिए. लेकिन, होता क्या है- लोग पहली मुलाकात में अपना रौब दिखाते हैं तो कुछ लोग सामने वाले को परखने की कोशिश करते हैं. यही एक छोटी सी गलती पहली डेट को आखिरी भी बना सकती है. आइए जानें डेट पर किन बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है.

Written By: Lalit Kumar
Last Updated: April 18, 2026 20:10:27 IST

Mobile Ads 1x1

Frist date With Partner Tips: किसी भी इंसान को डेट करना इतना आसान काम नहीं है. किसी की भी पहली डेट ही आगे का रिश्ता तय करती है. इसलिए पार्टनर के साथ सभ्यता से पेश आना चाहिए. लेकिन, होता क्या है- लोग पहली मुलाकात में अपना रौब दिखाते हैं तो कुछ लोग सामने वाले को परखने की कोशिश करते हैं. यही एक छोटी सी गलती पहली डेट को आखिरी भी बना सकती है. इसलिए अगर आप नहीं चाहते कि सामने वाला आपको पहली बार में ही रिजेक्ट कर दे तो इसके लिए डेटिंग एटिकेट्स पर ध्यान देना जरूरी है. इससे सामने वाला आपको अपना पार्टनर बनाने में झिझकेगा नहीं. आइए जानें डेट पर किन बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है.

डेट को यादगार बनाने के लिए किन बातों का ध्यान रखें

कंफ्यूज न रहें: लड़कियों को कंफ्यूज लड़के बिल्कुल भी पसंद नहीं होते हैं. ऐसे में आप जब भी लड़की को मिलने के लिए बुलाएं जगह फिक्स कर लें. जगह ऐसी होनी चाहिए जहां दो लोग आराम से बैठकर बात कर सकें. बहुत शोरगुल वाली जगह आपकी डेट बर्बाद कर सकती है. ऐसी जगह का चुनाव करना भी सही नहीं रहेगा जहां सिर्फ आप दो ही हों. हो सकता है लड़की को ये पसंद न आए और वो असहज महसूस करे.

आंखों में देखकर बात करें: अगर आप सामने वाले को पहली ही मुलाकात में इम्प्रेस करना चाहते है तो उसकी आंखों में देखकर बात करें. इससे आपका कॉन्फिडेंस झलकेगा और अच्छा इम्प्रेशन पड़ेगा. आंखों में आंखें डालकर बात करने से सामने वाले शख्स को लगेगा कि आप फोकस हैं और उसकी कद्र करते हैं. इसके साथ ही चेहरे पर स्माइल भी रखें. 

फोन को रखें दूर: रिलेशनशिप एक्सपर्ट कहते हैं कि डेटिंग के दौरान फोन से दूरी जरूरी है. कुछ लोग इस दौरान फोन कॉल और मैसेज का जवाब देने लगते हैं. यह सामने वाले इंसान को संदेश देता है कि आप उनके लिए अहम नहीं है और ना ही उनका वक्त अहमियत रखता है. पहली डेट में आपको अपना फोन साइलेंट पर रखना चाहिए ताकि आपकी बॉन्डिंग अच्छी बन सके.

नर्वस होने से बचें: डेट के दौरान बहुत अधि‍क एक्साइटेड होना या फिर नर्वस हो जाना दोनों ही गलत है. आप जैसे हैं, वैसे ही रहें. आप नॉर्मल होकर बात करेंगे, तभी सामने वाला शख्स भी नॉर्मल हो पाएगा.

सादगीभरा स्वभाव रखें: फर्स्ट इंप्रेशन बहुत मायने रखता है. ऐसे में आपका लुक और आपका अप्रोच करने का तरीका संजीदा और सादगीभरा होना चाहिए.

सामने वाले को भी बोलन का मौका दें: बातचीत के दौरान तुरंत ही दोस्ताना होने से बेहतर है कि धीरे-धीरे आगे बढ़ें. सामने वाले को भी बोलने का भरपूर मौका दें ताकि आप उसे और वो आपको अच्छे से समझ सके.

अच्छी सोच रखें: सकारात्मक सोच के साथ ही डेट पर जाएं. किसी भी चीज का दिखावा मत करें. आप जितने स्वभाविक रहेंगे, ये डेट उतनी ही यादगार बनेगी.

MORE NEWS