Odisha Bride Runs Away: शादी के बाद दूल्हा और दुल्हन के बहुत से अरमान होते हैं. सुहागरात और फिर हनीमून की तमन्ना इनमें खास होती है. इस बीच यानी शादी के कुछ दिनों बाद दुल्हन अपने कमर से फुर्र हो जाए तो दूल्हे पर क्या बीतेगी? इसे कोई अनुमान भी नहीं कर सकता है. ओडिशा के पुरी जिले से एक चौंकाने वाला मामला तब आया जब सुहारात के दो दिन बाद ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई. वहीं, दूल्हे ने हार नहीं मानी रिसेप्शन (भोज) से पहले अपने लिए लड़की ढूंढ़ी और शादी कर ली. इस खबर के वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर दूल्हन की जमकर आलोचना कर रहे हैं तो कुछ लड़की के समर्थन में है. कुछ का कहना है कि अच्छा किया प्रेमी के साथ भाग गई. इंदौर की सोनम रघुवंशी और मेरठ की मुस्कान की तरह अपने पति का कत्ल तो नहीं करवाया.
प्रेमी के साथ गहने लेकर भी गई दुल्हन
पुरी जिले के पिपिली थाना क्षेत्र के कौशल्यागंग पुलिस चौकी इलाके में पिछले दिनों युवक-युवती की सहमति से शादी हुई. रिश्तेदारों और करीबियों के साथ आसपास के लोग भी इसमें शामिल हुए. सारी रस्में निभाई गईं. इस दौरान सुहागरात भी दूल्हा-दुल्हन ने मनाई. चौथी की रस्म से पहले ही नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. वह भी सारे गहने और कैश लेकर.
अफेयर का किसी को नहीं हुआ शक
हैरत की बात यह है कि युवती का प्रेमी से अफेयर चल रहा है. इसकी जानकारी लड़की के माता-पिता को भी नहीं थी. ऐसे में दोनों की सहमति के बाद ही युवक-युवती की शादी 15 अप्रैल, 2026 को नीमापड़ा में हुई. युवती की उम्र 26 साल है. शादी के बाद दुल्हन को घर लाया गया. मुंह दिखाई की रस्म हुई. दुल्हन के स्वभाव से लोग प्रभावित हुए और किसी को शक नहीं हुआ.
चौथी के भोज से पहले भागी दुल्हन
17 अप्रैल, 2026 को चौथी का भोज रखा गया था. लड़के वालों ने भव्य किया था. इस बीच शुक्रवार सुबह 3 बजे दुल्हन घर में रखे पैसे और सोने के गहने लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. इसका पता सुबह चला. इसके बाद कौशल्यागंग पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई. उधर, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दुल्हन का पता लगा लिया. दुल्हन का कहना है कि उसके प्रेमी के साथ बिताए लम्हे वह भूल नहीं पा रही है, इसलिए वह अब उसके साथ ही रहेगी. उधर, दुल्हन ने भोज से पहली लड़की तलाशी और फिर शादी कर दी.