Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • ‘मेरे साथ सबने गलत…’ 3 शादियां और तलाक; एक्टर महमूद के बेटे को कभी नहीं मिला सच्चा प्यार, आज भी हैं अकेले

‘मेरे साथ सबने गलत…’ 3 शादियां और तलाक; एक्टर महमूद के बेटे को कभी नहीं मिला सच्चा प्यार, आज भी हैं अकेले

Lucky Ali: लकी अली को आज भी लोग उनके सदाबहार गाने ‘ओ सनम’ की वजह से याद करते हैं. उनकी आवाज में एक ऐसा दर्द और सुकून है, जो सालों बाद भी लोगों को अपनी ओर खींचता है. हालांकि लकी अली की असल जिंदगी भी किसी अधूरे गीत की तरह रही है. प्यार मिला, रिश्ते बने, तीन बार शादी हुई लेकिन फिर भी वे अकेले हैं. कोई भी रिश्ता हमेशा के लिए साथ नहीं रह सका. कभी बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाले लकी ने आखिरकार ग्लैमर की दुनिया से दूरी बना ली और अब बेंगलुरु के बाहरी इलाके में सादगी भरी जिंदगी जी रहे हैं.

Last Updated: September 19, 2026 | 12:57 PM IST
Lucky Ali First wife Meghan - Photo Gallery
1/6

पहली पत्नी मेघन जेन मैक्लेरी

लकी अली ने पहली शादी मेघन जेन मैक्लेरी से की थी. दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका लेकिन इस शादी से उनके दो बच्चे हुए. रिश्ता खत्म होने के बावजूद लकी ने अपने बच्चों से दूरी नहीं बनाई. वह हमेशा इस बात पर जोर देते रहे हैं कि शादी खत्म हो सकती है लेकिन माता-पिता की जिम्मेदारी खत्म नहीं होती.

Lucky Ali Second Wife - Photo Gallery
2/6

दूसरी पत्नी इनाया

लकी अली की दूसरी शादी इनाया नाम की एक फारसी महिला से हुई. यह रिश्ता भी वक्त के साथ खत्म हो गया. इस शादी से भी उनके दो बच्चे हुए. अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करते हुए लकी ने कहा है कि उनकी कोई भी शादी सफल नहीं रही लेकिन उनके पुराने रिश्ते पूरी तरह खत्म नहीं हुए. वह आज भी अपने बच्चों और उनके परिवारों के लिए मौजूद रहने की कोशिश करते हैं.

Lucky Ali Third wife - Photo Gallery
3/6

तीसरी पत्नी केट एलिजाबेथ हॉलम

साल 2010 में लकी अली ने ब्रिटिश मॉडल और पूर्व ब्यूटी क्वीन केट एलिजाबेथ हॉलम से तीसरी शादी की. दोनों का एक बेटा हुआ. हालांकि यह रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं चल पाया और 2017 में दोनों का तलाक हो गया. तीन शादियों के बाद लकी ने अपनी जिंदगी को एक अलग दिशा देने का फैसला किया.

Lucky Ali Statement on Marriage - Photo Gallery
4/6

मेरी कोई शादी कामयाब नहीं रही...

लकी ने अपनी जिंदगी के बारे में बात करते हुए कहा था कि जरूरी नहीं कि इंसान जिंदगी की शुरुआत और अंत एक ही साथी के साथ करे. उनके मुताबिक, उनकी तीन शादियां अलग-अलग परिस्थितियों और अलग-अलग देशों में हुईं. वह मानते हैं कि रिश्ते खत्म होने के बावजूद इंसान एक-दूसरे के लिए मौजूद रह सकता है.

Lucky Ali Mother Madhu Kumari - Photo Gallery
5/6

मधू कुमारी से रहा खास रिश्ता

लकी की जिंदगी में एक और बेहद खास रिश्ता था. उनकी मां मधु कुमारी, जिन्हें महलिका के नाम से भी जाना जाता था. वे महान एक्ट्रेस मीना कुमारी की बहन थीं. मीना कुमारी लकी को अपने बच्चे की तरह प्यार करती थीं. यानी बॉलीवुड से उनका रिश्ता सिर्फ पिता महमूद की वजह से नहीं बल्कि परिवार की दूसरी पीढ़ी से भी गहराई से जुड़ा था.

Lucky Ali Leave Bollywood - Photo Gallery
6/6

बॉलीवुड से क्यों बना ली दूरी?

लकी अली ने बताया कि एक वक्त उन्हें इंडस्ट्री में अपने लिए कुछ बचा हुआ महसूस नहीं हुआ. पिता महमूद के निधन के बाद उन्हें और ज्यादा खालीपन महसूस हुआ. उन्होंने कहा कि लोगों के व्यवहार ने भी उन्हें दुख पहुंचाया और उनके वहां कोई खास दोस्त नहीं थे. आखिरकार 2015 के आसपास उन्होंने खुद को फिल्म इंडस्ट्री से दूर कर लिया.

More News