Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • MI vs GT: जीत की तलाश… क्या गुजरात टाइटंस के विजय रथ को रोक पाएंगी मुंबई? मैच से जुड़ी हर डिटेल

MI vs GT: जीत की तलाश… क्या गुजरात टाइटंस के विजय रथ को रोक पाएंगी मुंबई? मैच से जुड़ी हर डिटेल

MI vs GT Match Report: IPL 2026 का 30वां मुकाबला 20 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा, जो शाम 7:30 बजे शुरू होगा. यह मुकाबला मुंबई इंडियंस के लिए काफी अहम होगा, क्योंकि MI पिछले 4 मैचों से लगातार मुकाबले हार रही है. मुंबई ने मौजूदा सीजन में सिर्फ अपना पहला मैच जीता था. वहीं, गुजरात टाइटंस की बात करें, तो GT की टीम जीत की हैट्रिक लगाकर आ रही है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. जानें इस मैच से जुड़ी सारी डिटेल्स…

Last Updated: April 19, 2026 | 5:40 PM IST
mi vs gt match time venue - Photo Gallery
1/8

कब-कहां खेला जाएगा मैच?

मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 20 अप्रैल को खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जिसके लिए आधे घंटे पहले टॉस होगा.

MI vs GT Head to head - Photo Gallery
2/8

हेड टू हेड रिकॉर्ड

आंकड़ों की बात करें, तो दोनों टीमों के बीच कुल 8 मैच खेले गए हैं. इनमें से 5 मैच गुजरात टाइटंस ने जीते हैं, जबकि मुंबई इंडियंस ने 3 मैच अपने नाम किए हैं.

GT vs MI Pitch Report - Photo Gallery
3/8

पिच रिपोर्ट

पिच की बात करें, तो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी में अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं. यह मैदान बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार होता है. हालांकि पिछले मैच में गुजरात बनाम कोलकाता के बीच 180 के आसपास का स्कोर बना था. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी.

MI vs GT Points Table - Photo Gallery
4/8

प्वाइंट्स टेबल में कहां दोनों टीम?

प्वाइंट्स टेबल की बात करें, तो गुजरात टाइटंस 5 मैचों में 3 जीत और 2 हार के साथ छठे नंबर पर है. वहीं, मुंबई इंडियंस 9वें नंबर पर है. मुंबई ने 5 मैच खेले हैं, जिनमें से 4 में हार मिली है, जबकि 1 मुकाबला जीता है.

MI vs GT Last Match - Photo Gallery
5/8

दोनों टीमों के बीच आखिरी मैच?

गुजरात बनाम मुंबई के बीच आखिरी मैच पिछले सीजन 30 मई को खेला गया था. इस मैच में मुंबई ने 20 रन से जीत हासिल की थी. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रन बनाए थे, जिसके जवाब में गुजरात 208 रन ही बना पाई थी.

MI vs GT Live Streaming - Photo Gallery
6/8

कहां देख सकेंगे लाइव?

इस रोमांचक मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों किया जाएगा. इसके अलावा मोबाइल पर JioHotstar की एप और वेबसाइट पर भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी.

Gujarat Titans Predicted Playing XI - Photo Gallery
7/8

GT की संभावित प्लेइंग XI

साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक कुमार, मोहम्मद सिराज. (इम्पैक्ट प्लेयर- प्रसिद्ध कृष्णा)

Mumbai Indians Predicted Playing XI - Photo Gallery
8/8

MI की संभावित प्लेइंग XI

रायन रिकल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह. (इम्पैक्ट प्लेयर: अल्लाह गजनफर)

More News