Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • OTT Release This Week: शुक्रवार को लगेगा मनोरंजन का मेला, राणाबली से दायरा तक रिलीज होंगी ये 5 बड़ी फिल्में

OTT Release This Week: शुक्रवार को लगेगा मनोरंजन का मेला, राणाबली से दायरा तक रिलीज होंगी ये 5 बड़ी फिल्में

OTT Release This Week: इस शुक्रवार ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का जबरदस्त डोज मिलने वाला है. अगर आप घर बैठे कुछ नया और रोमांचक देखने का इंतजार कर रहे हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए खास होने वाला है. एक्शन, सस्पेंस, ड्रामा और दमदार कहानियों से सजी पांच बड़ी फिल्में अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दस्तक देने जा रही हैं. ‘राणाबली’ से लेकर ‘दायरा’ तक, इन फिल्मों में हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास है. तो आइए जानते हैं, इस शुक्रवार कौन-सी फिल्म कहां रिलीज होगी और आप इन्हें कब से देख सकेंगे…

Last Updated: November 12, 2026 | 3:23 PM IST
Ranabali - Photo Gallery
1/5

रणबली

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'रणबली' 13 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. राहुल सांकृत्यायन के निर्देशन में बनी यह पीरियड एक्शन ड्रामा 19वीं सदी के भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित है. कहानी ब्रिटिश शासन और शोषण के खिलाफ उठने वाली बगावत को दिखाती है. विजय देवरकोंडा इसमें रणबली के किरदार में नजर आएंगे. वहीं रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी जयम्मा की भूमिका निभा रही हैं.

Bandra - Photo Gallery
2/5

बांद्रा

मलयालम फिल्म 'बांद्रा' 13 नवंबर को ZEE5 पर रिलीज होगी. इस एक्शन ड्रामा में दिलीप और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म की कहानी अला नाम के एक ताकतवर कारोबारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी में एक मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री तारा जानकी के आने से कई पुराने राज सामने आने लगते हैं. अतीत की उलझनों, रिश्तों और रहस्यमयी घटनाओं के बीच कहानी आगे बढ़ती है. अरुण गोपी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में डिनो मोरिया भी अहम भूमिका में नजर आएंगे.

Daayra - Photo Gallery
3/5

दायरा

करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'दायरा' 13 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी. मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी यह क्राइम थ्रिलर एक विवादित पुलिस एनकाउंटर के इर्द-गिर्द घूमती है. कहानी में दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आमने-सामने हैं, जिनकी इस घटना को लेकर सोच बिल्कुल अलग है. एक अधिकारी पुलिस की कार्रवाई को सही मानता है. वहीं दूसरा इसकी सच्चाई और कानूनी पहलुओं की जांच करना चाहता है. फिल्म में कानून, सत्ता और इंसाफ के बीच टकराव देखने को मिलेगा.

Student of the Year: After Dark - Photo Gallery
4/5

स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' फ्रेंचाइजी इस बार रोमांस और कॉलेज मस्ती से आगे बढ़कर मर्डर मिस्ट्री के साथ लौट रही है. 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' 13 नवंबर को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगी. इसमें शनाया कपूर डबल रोल में नजर आएंगी. कहानी आयशा नाम की छात्रा की मौत के बाद शुरू होती है, जिसके पीछे का सच जानने के लिए उसकी जुड़वां बहन अदिति सेंट टेरेसा कॉलेज में अपनी पहचान छिपाकर दाखिला लेती है. इसके बाद कॉलेज की प्रतियोगिता, दोस्ती और प्रतिद्वंद्विता के बीच कई रहस्य खुलते हैं.

Heartland - Photo Gallery
5/5

हार्टलैंड

नेटफ्लिक्स की फिल्म 'हार्टलैंड' 13 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. यह कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कभी कंट्री म्यूजिक की दुनिया का बड़ा नाम हुआ करती थी. सालों तक दूर रहने के बाद वह अपनी लापता भतीजी की तलाश में नैशविल लौटती है लेकिन यह तलाश उसे शहर की ऐसी अंधेरी दुनिया तक पहुंचा देती है, जहां कई चौंकाने वाले राज छिपे हैं. फिल्म में जेसिका चैस्टेन, गैरेट हेडलंड, रॉस लिंच और जॉन हॉक्स अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

More News