कसोल जाने का बना रहे हैं प्लान? इन hidden gems को एक्सप्लोर करना बिल्कुल न भूलें
गर्मी आते ही लोग हिल स्टेशन जाने का प्लान बनाने लगते हैं. कसोल भरत के सबसे पॉपुलर हिल स्टेशनों में से एक है, लेकिन ज्यादातर लोग कसोल जाते हैं तो पार्वती वैली के आस-पास ही सिर्फ एक्सप्लोर करते हैं और वापस आ जाते हैं, जबकि कसोल में बहुत सारे hidden gems ऐसे हैं, जो बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन कुछ लोग ही वहां तक पहुंच पाते हैं.
मलाणा गांव (Malana Village)
यह प्राचीन गांव अपनी अलग संस्कृति और इतिहास के लिए जाना जाता है, जो एडवेंचर प्रेमियों के लिए बहुत अच्छा है. इसकी प्राकृतिक खूबसूरती हमेशा के लिए मन में बस जाती है.
चलाल गांव (Chalal Village)
कसोल से सिर्फ 30 मिनट की पैदल दूरी पर, यह पार्वती नदी के किनारे एक शांत जगह है, लेकिन कम लोग ही उधर की तरफ जाते हैं.
तोश गांव (Tosh Village)
पार्वती वैली में 20 किमी दूर स्थित, यह गांव बर्फ से ढके पहाड़ों के अद्भुत दृश्य प्रदान करता है. दूर-दूर तक बर्फ की बिछी चादर हर प्रकृति प्रेमी के दिल में बस जाती है.
पुलगा, कलगा और कटगला गांव
यदि आप भीड़भाड़ से दूर सुकून के पल बिताना चाहते हैं, तो ये स्थान उत्तम हैं. यहां आपको कुछ होम-स्टे मिल जाएंगे जो आपको शांतिपूर्ण और सुकून भरा माहौल देंगे.
ग्रहण गांव (Grahan Village)
कसोल से 8 किमी की ट्रेक के बाद, यह देवदार के जंगलों से घिरा एक बहुत ही शांतिपूर्ण गांव है. यहां कुछ बेहतरीन कैफे हैं, जहां आप कॉफी एन्जॉय कर सकते हैं.
तीर्थन घाटी (Tirthan Valley)
यदि समय हो, तो यहां जरूर आइये. यहां पर आप घंटों नदी किनारे बैठकर ट्राउट मछली पकड़ने का आनंद ले सकते हैं और कैंपिंग भी कर सकते हैं.