Prabhas Story: होटल मालिक बनना चाहते थे प्रभास, ऐसे बने एक्टर, ‘बाहुबली’ के लिए लगा दिए जिंदगी के 5 साल
Prabhas Story: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. फिल्म बाहुबली ने उन्हें देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई. उनकी दमदार एक्टिंग और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस के लाखों लोग दीवाने हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रभास की दिलचस्पी सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं थी? उनकी जिंदगी से जुड़े कई ऐसे किस्से हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं…
प्रभास का पूरा नाम क्या है?
प्रभास का जन्म 23 अक्टूबर 1979 को चेन्नई में हुआ था। उनका पूरा नाम प्रभास राजू उप्पलपति बताया जाता है. वह फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं और मशहूर अभिनेता कृष्णम राजू के भतीजे हैं. हालांकि अपनी अलग पहचान बनाने के लिए प्रभास ने कड़ी मेहनत की. आज वह भारतीय सिनेमा के सबसे चर्चित अभिनेताओं में गिने जाते हैं.
होटल चलाना चाहते थे प्रभास
प्रभास को खाने-पीने का काफी शौक है. मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि उन्हें खाने से जुड़ी चीजों में खास दिलचस्पी रही है. उनके बारे में अक्सर यह किस्सा चर्चा में रहता है कि अगर वह अभिनेता नहीं बनते, तो होटल कारोबार में अपना करियर बना सकते थे. फिल्मों की व्यस्त जिंदगी के बावजूद उनका यह शौक उनके प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बना रहता है.
बाहुबली के लिए दिए पांच साल
प्रभास के करियर में फिल्म बाहुबली एक बड़ा मोड़ साबित हुई. एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म के दोनों हिस्सों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. इस प्रोजेक्ट के लिए प्रभास ने कई साल तक खुद को समर्पित रखा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने बाहुबली फ्रेंचाइजी के लिए करीब पांच साल दिए. इस दौरान उन्होंने दूसरे बड़े प्रोजेक्ट्स से भी दूरी बनाए रखी.
योद्धा बनने के लिए की खास ट्रेनिंग
बाहुबली में एक ताकतवर योद्धा का किरदार निभाना प्रभास के लिए आसान नहीं था. इस भूमिका के लिए उन्होंने अपनी फिटनेस पर खास ध्यान दिया और शरीर को किरदार के अनुरूप तैयार किया. फिल्म के एक्शन दृश्यों को प्रभावशाली बनाने के लिए तलवारबाजी और घुड़सवारी जैसी गतिविधियों की ट्रेनिंग भी ली. उनकी मेहनत पर्दे पर साफ दिखाई दी और दर्शकों ने उनके किरदार को काफी पसंद किया गया.
हिंदी फिल्म में भी कर चुके हैं काम
प्रभास मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में काम करते रहे हैं लेकिन हिंदी दर्शकों के बीच भी उनकी अच्छी पहचान है. साल 2014 में वह अजय देवगन की फिल्म एक्शन जैक्सन में कैमियो करते नजर आए थे. हालांकि हिंदी भाषी दर्शकों के बीच उनकी लोकप्रियता में सबसे बड़ा उछाल बाहुबली की सफलता के बाद आया. इसके बाद उनकी फिल्मों का इंतजार देशभर के दर्शक करने लगे.
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान
बाहुबली की सफलता ने प्रभास को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई. उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साल 2017 में बैंकॉक के मैडम तुसाद संग्रहालय में उनका मोम का पुतला लगाया गया था.