Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Bigg Boss History: घर में दिखाते थे दादागिरी, Salman Khan के सामने पड़ गए फीके! इन कंटेस्टेंट्स की हुई जबरदस्त क्लास

Bigg Boss History: घर में दिखाते थे दादागिरी, Salman Khan के सामने पड़ गए फीके! इन कंटेस्टेंट्स की हुई जबरदस्त क्लास

Most Badtameez Contestants In Bigg Boss History: सलमान खान का फेमस कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 19’ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है. शो 24 अगस्त से टीवी पर दस्तक देने वाला है और इसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार शो करीब 5 से साढ़े 5 महीने तक चल सकता है और 3 सेलेब्स मिलकर इसे होस्ट करते नजर आ सकते हैं. बिग बॉस के हर सीजन में कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे जरूर रहे हैं, जिन्होंने अपने गुस्से और बदतमीजी से खूब सुर्खियां बटोरीं. कई बार तो मामला इतना बढ़ गया कि सलमान खान का पारा भी चढ़ गया और उन्होंने वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगा दी. तो आइए जानते हैं बिग बॉस के इतिहास के उन कंटेस्टेंट्स के बारे में, जिनकी अकड़ के आगे सलमान खान ने भी नहीं किया कोई समझौता.

Last Updated: September 9, 2026 | 10:07 AM IST
Puneet Superstar - Photo Gallery
1/7

पुनीत सुपरस्टार

पुनीत सुपरस्टार ने ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में एंट्री ली थी. लेकिन शो में आते ही उन्होंने कुछ ऐसी हरकतें कर दीं, जिससे घर के बाकी लोग काफी परेशान हो गए. मामला इतना बढ़ गया कि पुनीत को शो शुरू होने के कुछ ही घंटों बाद घर से बाहर कर दिया गया.

Bebika Dhurve - Photo Gallery
2/7

बेबिका धुर्वे

बेबिका धुर्वे ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में नजर आई थीं. शो में उनकी पूजा भट्ट के साथ अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी. हालांकि, बेबिका का कई बार दूसरे घरवालों से भी झगड़ा हुआ. यहां तक कि सलमान खान के साथ भी उनकी बहस हो गई थी. इसके बाद सलमान ने वीकेंड का वार में उन्हें समझाते हुए जमकर फटकार लगाई थी.

priyanka jagga - Photo Gallery
3/7

प्रियंका जग्गा

प्रियंका जग्गा ‘बिग बॉस 10’ का हिस्सा थीं. शो में उनके गुस्से और बोलने के तरीके को लेकर काफी विवाद हुआ था. कई बार उनकी घरवालों से बहस हुई और उन्होंने सलमान खान से भी गलत तरीके से बात कर दी. इसके बाद सलमान खान ने अपना गुस्सा जाहिर किया और प्रियंका को शो से बाहर कर दिया गया.

डॉली बिंद्रा - Photo Gallery
4/7

डॉली बिंद्रा

डॉली बिंद्रा ‘बिग बॉस 4’ में नजर आई थीं. शो में उनका गुस्सा और तेज आवाज अक्सर चर्चा में रहती थी. वह छोटी-छोटी बातों पर भी काफी जोर से अपनी बात रखती थीं. एक बार उनकी सलमान खान से भी बहस हो गई थी. इसके बाद सलमान ने डॉली को जमकर फटकार लगाई और उन्हें अपनी बात संभालकर रखने की सलाह दी.

जुबैर खान - Photo Gallery
5/7

जुबैर खान

जुबैर खान ‘बिग बॉस 11’ में नजर आए थे. शो में उनका व्यवहार कई बार घरवालों के लिए परेशानी का कारण बना. उनकी कुछ हरकतों से सलमान खान भी काफी नाराज हुए थे. वीकेंड का वार में सलमान ने जुबैर को उनकी हरकतों के लिए खूब डांट लगाई थी.

swami om - Photo Gallery
6/7

स्वामी ओम

स्वामी ओम ‘बिग बॉस 10’ के सबसे विवादित कंटेस्टेंट्स में से एक थे. शो में उन्होंने कई बार ऐसी हरकतें कीं, जिन्हें देखकर घरवाले भी हैरान रह गए. एक टास्क के दौरान उन्होंने घर के दूसरे सदस्यों पर पेशाब फेंक दिया था. इस घटना के बाद सलमान खान ने उन्हें जमकर फटकार लगाई और बाद में उन्हें शो से बाहर कर दिया गया.

अभिषेक बिचुकले - Photo Gallery
7/7

अभिषेक बिचुकले

अभिषेक बिचकुले ‘बिग बॉस 15’ में नजर आए थे. शो में उनकी कई हरकतों और बातों को लेकर विवाद हुआ था. उनके व्यवहार से घरवाले ही नहीं, सलमान खान भी नाराज नजर आए. वीकेंड का वार में सलमान ने उन्हें उनकी गलतियों के लिए जमकर समझाया और फटकार लगाई.

More News