कौन हैं राजन्या हलदार? जो टीएमसी-बीजेपी दोनों के लिए बनी सिरदर्द, कभी ममता की थी लाडली
Rajanya Haldar Profile: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में युवा नेता राजन्या हलदार की खूब चर्चा हो रही है. जो कभी तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी की चहेती थीं. लेकिन अब निर्दलीय चुनाव लड़कर बीजेपी और टीएमसी दोनों का खेल बिगाड़ रही है. जिसकी वजह से उसकी चर्चा खूब हो रही है.
कौन हैं राजन्या हलदार?
राजन्या हलदार कभी टीएमसी छात्र परिषद की तेजतर्रार नेता थीं. लेकिन उन्हें मेडिकल कॉलेज में रेप केस मामले पर शॉर्ट फिल्म बनाने के बाद पार्टी ने निकाल दिया था.
काफी गहरी रही है राजनीतिक विचारधारा
हलदार की राजनीतिक विचारधारा में सक्रियता की गहरी जड़ें हैं. उनका पालन-पोषण कांग्रेस की पृष्ठभूमि वाले परिवार में हुआ. उनके पिता टीएमसी में शामिल होने और पश्चिम बंगाल कॉलेज और यूनिवर्सिटी प्रोफेसर एसोसिएशन में सेवा देने से पहले छात्र परिषद के नेता थे.
कहां से की पढ़ाई?
राजन्या हलदार ने 10वीं क्लास तक जादवपुर विद्यापीठ में पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए बिनोदिनी गर्ल्स हाई स्कूल में दाखिला लिया. बाद में उन्होंने प्रेसिडेंसी यूनिवर्सिटी से बंगाली में स्वर्ण पदक के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने पोस्टग्रेजुएशन की डिग्री भी ली. उन्होंने जादवपुर यूनिवर्सिटी से बीएड की उपाधि भी पूरी की.
पहली बार 2022 में बटोरीं सुर्खियां
राजन्या हलदार ने पहली बार साल 2022 में सुर्खियां बटोरीं, जब एक पूर्व छात्रा के रूप में उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया. इसके बाद उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का झंडा लेकर राष्ट्रपति भवन के गेट पर चढ़ाई कर दी. उनका यह कदम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और वह चर्चा में आ गईं.
टीएमसी से कैसे बनाई दूरियां?
साल 2024 में हलदार और टीएमसी नेतृत्व के बीच दूरियां और बढ़ गईं. आरजी कर कांड के दौरान टीएमसीपी के जादवपुर जिले की उपाध्यक्ष के रूप में काम करते हुए उन्होंने ‘तिलोत्तमा’ विरोध प्रदर्शनों पर केंद्रित एक शॉर्ट फिल्म बनाई. इसके लिए उन्हें पार्टी के गुस्से का सामना करना पड़ा. बाद में उन्हें निलंबित कर दिया गया.
किन 2 सीटों से चुनाव लड़ रही राजन्या हलदार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में राजन्या हलदार 2 सीटों से चुनाव लड़ रही है. वो सोनारपुर दक्षिण और आसनसोल दक्षिण से चुनाव लड़ रही हैं.
सोनारपुर दक्षिण में किससे होगा मुकाबला?
राजन्या हलदार का सोनारपुर दक्षिण में दो टेलीविजन सितारों से मुकाबला हो रहा है.
आसनसोल दक्षिण में बीजेपी-टीएमसी से हो रही टक्कर
आसनसोल दक्षिण में राजन्या हल्दार का मुकाबला बीजेपी और टीएमसी दोनों से ही होता नजर आ रहा है. बीजेपी की अग्निमित्रा पॉल और टीएमसी के तापस बनर्जी से मुकाबला हो रहा है.