Ridhi Dogra: टीवी से लेकर फिल्मों तक कमाया नाम, अब OTT पर बिखेर रही हैं जलवा, सलमान-शाहरुख के साथ कर चुकी हैं काम
रिद्धि डोगरा आज हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने रियलिटी शो सहित कई टीवी सीरियल में काम करके नाम कमाया है. आज उन्हें हर कोई फिल्मों और वेब सीरीज में उनके काम को लेकर जानता है. लेकिन इससे पहले ही रिद्धि डोगरा कई टीवी सीरियल में अपनी पहचान बना चुकी थीं. आइये जानते हैं उनके करियर की कुछ खास उपलब्धियों के बारे में
शुरुआती जीवन
रिद्धि डोगरा दिल्ली में जन्मीं और यहीं पली-बढ़ीं. उन्होंने नई दिल्ली के शेख सराय स्थित अपीजय स्कूल में पढ़ाई की और कमला नेहरू कॉलेज से मनोविज्ञान (ऑनर्स) में ग्रेजुएट किया. इसके बाद फिल्मों में करियर बनाने के लिए रिद्धि मुंबई आ गईं.
टीवी सीरियल
रिद्धि डोगरा ने कई टीवी सीरियल में काम किया है. उन्होंने 'वो अपना सा', 'सावित्री', 'दिया और बाती हम', 'मर्यादा: लेकिन कब तक' जैसे सीरियल में अलग-अलग भूमिकाएं निभाईं थीं.
रियलिटी शो
रिद्धि डोगरा कई रियलिटी शो का भी हिस्सा बनीं. उन्होंने नच बलिए 6 , खतरों के खिलाड़ी 6 और द 50 में भी हिस्सा लिया था. द 50 में वो सेमी-फाइनलिस्ट तक पहुंचीं थीं.
फ़िल्में
रिद्धि ने कई फिल्मों में भी काम किया है. उन्होंने शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण जैसे बड़े कलाकारों के साथ अभिनय किया है. उनकी प्रमुख फिल्मों में 'लकड़बग्घा', 'जवान', 'साबरमती रिपोर्ट' और 'टाइगर 3' जैसी फ़िल्में शामिल हैं.
वेब सीरीज
रिद्धि डोगरा को सबसे ज्यादा पहचान मिली है वेब सीरीज से. उन्होंने पॉपुलर वेब सीरीज 'असुर' ने सबसे ज्यादा पहचान दिलाई। इसके अलावा उन्होंने 'द मैरीड वुमन', 'बदतमीज दिल', 'मुंबई डायरीज 2' में उल्लेखनीय काम किया है.