Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • बाहुबली में कटप्पा बनकर सिनेमाई दुनिया में छाए, एक्टिंग के अलावा फिल्म निर्माण भी हैं माहिर, जानिए कौन है वो

बाहुबली में कटप्पा बनकर सिनेमाई दुनिया में छाए, एक्टिंग के अलावा फिल्म निर्माण भी हैं माहिर, जानिए कौन है वो

Sathyaraj Birthday: सिनेमा जगत में कुछ किरदार ऐसे होते हैं, जो फिल्म खत्म होने के बाद भी दर्शकों के जेहन में बने रहते हैं, ऐसा ही एक किरदार है कटप्पा. फिल्म बाहुबली में तलवार थामे इस वफादार योद्धा ने दर्शकों के मन में अपनी अलग जगह बना ली. कटप्पा का नाम आते ही जो चेहरा सामने आता है, वह हैं सत्यराज. 3 अक्टूबर को जन्मे सत्यराज ने सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाई है.

Last Updated: October 3, 2026 | 9:33 AM IST
At times it scared at other times it made me laugh - Photo Gallery
1/5

कभी डराया, तो कभी हंसाया

तमिल सिनेमा से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सत्यराज ने लंबे समय तक अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर अपनी एक्टिंग को साबित किया. कभी विलेन, कभी गंभीर किरदार और कभी कॉमेडी के जरिए उन्होंने दर्शकों का मनोरंजन किया. हालांकि उनके करियर में एक ऐसा मोड़ आया, जिसने उन्हें देशभर के दर्शकों तक पहुंचा दिया.

Why did Kattappa kill Baahubali? - Photo Gallery
2/5

कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा

साल 2015 में एस.एस. राजामौली की फिल्म 'बाहुबली: द बिगिनिंग' रिलीज हुई. फिल्म में सत्यराज ने कटप्पा का किरदार निभाया. वह बाहुबली के बेहद वफादार सेनापति थे लेकिन कहानी के अंत में एक सवाल ने पूरे देश को हैरान कर दिया कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?

It is also discussed on social media - Photo Gallery
3/5

सोशल मीडिया पर भी होती है चर्चा

यह सवाल इतना चर्चित हुआ कि फिल्म देखने के बाद दर्शकों के बीच सिर्फ इसी बात की चर्चा होने लगी. सोशल मीडिया से लेकर आम बातचीत तक हर जगह कटप्पा का नाम सुनाई देने लगा. इसके बाद बाहुबली 2: द कन्क्लूजन में इस रहस्य का जवाब मिला. कटप्पा के किरदार ने सत्यराज को हिंदी दर्शकों के बीच भी बेहद लोकप्रिय बना दिया.

He was also associated with film production - Photo Gallery
4/5

फिल्म निर्माण से भी जुड़े रहे

हालांकि सत्यराज की पहचान सिर्फ कटप्पा तक सीमित नहीं है. उन्होंने अपने लंबे करियर में कई फिल्मों में काम किया. कभी वे हीरो बने और कभी हीरो के पिता. उन्होंने कई बार साइड रोल से भी काफी पहचान बनाई. सत्यराज सिर्फ एक्टर ही नहीं बल्कि फिल्म निर्माण से भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने फिल्म प्रोडक्शन में भी हाथ आजमाया और सिनेमा को पर्दे के सामने के साथ-साथ पर्दे के पीछे से भी समझा.

Sathyaraj's personal life - Photo Gallery
5/5

सत्यराज की पर्सनल लाइफ

सत्यराज की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह काफी समय से महेश्वरी के साथ शादीशुदा जीवन में हैं. दोनों ने 1979 में शादी की थी. महेश्वरी फिल्म प्रोड्यूसर माधमपट्टी शिवकुमार की भतीजी बताई जाती हैं. इस शादी से उनके दो बच्चे हैं. उनके बेटे का नाम सिबिराज और बेटी का नाम दिव्या सत्यराज है.

More News