Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Tallest Wrestler of WWE: 5 सबसे लंबे रेसलर, जिनकी लंबाई देख रिंग में कांप उठते थे विरोधी, खली भी लिस्ट में

Tallest Wrestler of WWE: 5 सबसे लंबे रेसलर, जिनकी लंबाई देख रिंग में कांप उठते थे विरोधी, खली भी लिस्ट में

Tallest Wrestlers of WWE: रेसलिंग की दुनिया में ताकत, तकनीक और एक्शन के साथ-साथ लंबाई भी एक बड़ा हथियार मानी जाती है. कई ऐसे सुपरस्टार रहे हैं जिनकी विशाल कद-काठी ने उन्हें रिंग में अलग पहचान दिलाई. जब ये दिग्गज एंट्री करते थे, तो उनके सामने खड़ा होना ही विरोधियों के लिए चुनौती बन जाता था. आइए जानते हैं WWE इतिहास के 5 सबसे लंबे रेसलर्स के बारे में जो काफी लंबे हैं.

Last Updated: April 28, 2026 | 6:23 PM IST
Tallest wrestler of wwe - Photo Gallery
1/6

जायंट गोंजालेज

WWE इतिहास के सबसे लंबे रेसलर्स में जायंट गोंजालेज का नाम सबसे ऊपर आता है. उनकी लंबाई करीब 8 फीट बताई जाती है. अपने विशाल शरीर और डरावने व्यक्तित्व के कारण वह बेहद अलग नजर आते थे. कई रेसलर तो उनसे लड़ने में भी कतराते थे.

Tallest wrestler of wwe - Photo Gallery
2/6

आंद्रे द जायंट

“द आठवां अजूबा” कहे जाने वाले आंद्रे द जायंट WWE के सबसे प्रतिष्ठित दिग्गजों में शामिल हैं. लगभग 7 फीट 4 इंच लंबे आंद्रे ने अपने दौर में कई बड़े सुपरस्टार्स को चुनौती दी. वह लंबे रेसलर्स में सबसे सफल साबित हुए हैं. वह महान रेसलर्स की लिस्ट में गिने जाते थे.

Tallest wrestler of wwe - Photo Gallery
3/6

ओमोज

नाइजीरियाई स्टार ओमोज मौजूदा WWE के सबसे लंबे सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं. उनकी लंबाई लगभग 7 फीट 3 इंच है और उनकी मौजूदगी ही उन्हें बाकी रेसलर्स से अलग बनाती है. अपनी ताकत और विशाल शरीर के कारण ओमोज रिंग में बेहद खतरनाक नजर आते हैं.

Tallest wrestler of wwe - Photo Gallery
4/6

द ग्रेट खली

भारत के दिग्गज द ग्रेट खली भी WWE इतिहास के सबसे लंबे सुपरस्टार्स में शामिल हैं. करीब 7 फीट 1 इंच लंबे खली ने अपने करियर में वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रचा था.

Tallest wrestler of wwe - Photo Gallery
5/6

खली अब कहां

ग्रेट खली अब WWE का हिस्सा नहीं हैं वह अब पंजाब के जालंधर शहर में ही अपनी एकेडमी चलाते हैं जिसका नाम CWE है.

Tallest wrestler of wwe - Photo Gallery
6/6

जायंट सिल्वा

ब्राज़ील के विशालकाय रेसलर जायंट सिल्वा भी अपनी असाधारण लंबाई के लिए मशहूर रहे. करीब 7 फीट 2 इंच लंबे सिल्वा ने अपने अनोखे फिजीक और विशाल व्यक्तित्व के कारण दुनिया भर में पहचान बनाई.

More News