Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Who is Gabriella Demetriades: 2 बच्चों की मां, करोड़ों का बिजनेस, बोल्ड स्टाइल… जानें कौन है अर्जुन रामपाल की दुल्हनिया गैब्रिएला?

Who is Gabriella Demetriades: 2 बच्चों की मां, करोड़ों का बिजनेस, बोल्ड स्टाइल… जानें कौन है अर्जुन रामपाल की दुल्हनिया गैब्रिएला?

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ गोवा में कोर्ट मैरिज कर ली है. पीटीआई (PTI) के मुताबिक, दोनों ने उत्तरी गोवा के मापुसा (बारदेज़) में स्थित सब-रजिस्ट्रार दफ्तर पहुंचकर शादी की कागजी कार्रवाई पूरी की. इस दौरान उनके कुछ करीबी दोस्त भी मौजूद रहे. 

लंबे समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने और दो बच्चों अरिक (2019) और अरिव (2023) के जन्म के बाद इस कपल ने शादी का फैसला लिया.

इस खबर के सामने आते ही हर तरफ अर्जुन रामपाल की नई दुल्हन की चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स और कैसी रही है उनकी अपनी अलग पहचान.

Last Updated: August 21, 2026 | 8:48 PM IST
arjun rampal's wife - Photo Gallery
1/6

शुरुआती जिंदगी और पढ़ाई

गैब्रिएला का जन्म दक्षिण अफ्रीका में एक कपड़ा और फैब्रिक बिजनेस से जुड़े परिवार में हुआ था. घर में फैशन का माहौल होने के कारण उनका रुझान बचपन से ही इस तरफ रहा. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के गौतेंग स्थित सन्नीसाइड की एक यूनिवर्सिटी से फैशन डिजाइनिंग की डिग्री हासिल की.

arjun rampal's wife - Photo Gallery
2/6

16 की उम्र में मॉडलिंग और मिस IPL बॉलीवुड

गैब्रिएला ने महज 16 साल की उम्र से ही मॉडलिंग की शुरुआत कर दी थी. साल 2009 में वह 'मिस इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) बॉलीवुड' प्रतियोगिता का हिस्सा बनीं, जहां वह टॉप कंटेस्टेंट्स में तीसरे नंबर पर रही थीं. इसके बाद उन्होंने कई बड़े इंटरनेशनल ब्रांड्स के लिए काम किया.

arjun rampal's wife - Photo Gallery
3/6

फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में एंट्री

भारत आने के बाद गैब्रिएला ने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया. साल 2014 में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 'सोनाली केबल' से डेब्यू किया. इसके अलावा उन्होंने तेलुगु-तमिल फिल्म 'ऊपिरी' और आदित्य नारायण के म्यूजिक वीडियो 'तू ही प्यार है' में भी काम किया.

Gabriella Demetriades - Photo Gallery
4/6

खुद का फैशन ब्रांड 'Deme'

गैब्रिएला ने साल 2012 में अपना खुद का रेडी-टू-वियर महिला कपड़ों का ब्रांड Deme (Deme by Gabriella) लॉन्च किया. उनका यह ब्रांड अपने बोल्ड और एलिगेंट डिजाइन्स के लिए जाना जाता है. बॉलीवुड की कई बड़ी एक्ट्रेस अक्सर उनके डिजाइन किए कपड़े पहनती हैं.

arjun rampal's wife - Photo Gallery
5/6

'VRTT Vintage' और बिजनेस

फैशन इंडस्ट्री में अपनी पहचान मजबूत करते हुए उन्होंने VRTT Vintage नाम का एक प्लेटफॉर्म भी शुरू किया, जो प्री-ओन्ड लग्जरी (इस्तेमाल किए गए महंगे कपड़ों और एक्सेसरीज) फैशन को री-सेल करने का काम करता है.

arjun rampal's wife - Photo Gallery
6/6

अर्जुन संग रिश्ता और परिवार

गैब्रिएला और अर्जुन की पहली मुलाकात साल 2018 में कॉमन दोस्तों के जरिए हुई थी. इसके बाद से ही दोनों साथ हैं. शादी से पहले दोनों ने दो बेटों अरिक और अरिव का स्वागत किया और साल 2025 में सगाई का ऐलान किया था, जिसके बाद अब दोनों आधिकारिक तौर पर शादी के बंधन में बंध चुके हैं.

More News