Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Who is Yesha Sagar: कैमरे में आईं, इंटरनेट पर छाईं… कौन है ये मिस्ट्री एंकर? ग्लैमर लुक्स देख कायल हुए फैंस

Who is Yesha Sagar: कैमरे में आईं, इंटरनेट पर छाईं… कौन है ये मिस्ट्री एंकर? ग्लैमर लुक्स देख कायल हुए फैंस

Who is Yesha Sagar: इन दिनों भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की धूम मची हुई है. हर दिन क्रिकेट फैंस को एक के बाद एक रोमांचक मैच देखने को मिल रहे हैं. इस बीच एक मिस्ट्री एंकर का नाम भी सुर्खियों में आया है. हम बात कर रहे हैं कि स्पोर्ट्स एंकर और प्रजेंटर येशा सागर की, जिन्होंने विमेंस प्रीमियर लीग (IPL) में अपने ग्लैमर से फैंस को दीवाना बना दिया था. WPL के ओपनिंग मैच के दौरान येशा सागर ने होस्टिंग की थी. हालांकि IPL 2026 में अभी तक येशा सागर किसी भी मैच में नजर नहीं आई हैं, जबकि फैंस उन्हें देखना चाहते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन है ये मिस्ट्री एंकर…

Last Updated: April 26, 2026 | 2:07 PM IST
Who is Yesha Sagar - Photo Gallery
1/8

कौन हैं येशा सागर?

मिस्ट्री एंकर येशा सागर का नाम WPL 2026 के बाद काफी तेजी से वायरल हुआ. उनका जन्म पंजाब के कीरतपुर साहिब में हुआ था. येशा सागर एंकरिंग के अलावा मॉडलिंग और एक्टिंग भी करती हैं.

Yesha Sagar Modeling - Photo Gallery
2/8

कनाडा में की मॉडलिंग

येशा सागर ने साल 2015 में लुधियाना के खालसा कॉलेज से ग्रेजुएशन किया. इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए कनाडा में शिफ्ट हो गईं. कनाडा में येशा ने मॉडलिंग शुरू की, जिसके बाद वो म्यूजिक वीडियो में नजर आने लगीं.

Yesha Sagar Punjabi Songs - Photo Gallery
3/8

म्यूजिक वीडियो में लगाया तड़का

येशा सागर ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने पंजाबी म्यूजिक वीडियो में भी काम किया. इसके अलावा येशा सागर ने भारत और विदेशों में भी कई बड़े ब्रांड्स के लिए फोटोशूट भी कराए.

Yesha Sagar Music Video - Photo Gallery
4/8

इन गानों में आईं नजर

येशा सागर ने कई पंजाबी सुपरहिट गानों में नजर आई हैं. खास तौर से सिंगर बब्बू मान के साथ उनकी कमेस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया. इसके अलावा येशा सागर ने जॉर्डन संधू के साथ भी काम किया. येशा सागर कई सुपरहिट गानों परमीश वर्मा, गुड सिद्ध, आर्श बेनिपल, गिप्पी गेरेवाल और प्रेम ढिल्लन जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुकी हैं.

Yesha Sagar Fitness - Photo Gallery
5/8

फिटनेस की शौकीन

येशा सागर मॉडलिंग और एक्टिंग के अलावा अपनी फिटनेस की भी शौकीन हैं. वह अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखती हैं. वह फिट रहने के लिए खास रूटीन फॉलो करती हैं. येशा सागर अक्सर सोशल मीडिया पर वर्कआउट वीडियो और हेल्दी लाइफस्टाइल से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं.

Yesha Sagar Sports Anchor - Photo Gallery
6/8

स्पोर्ट्स प्रेजेंटर के तौर पर बनाया नाम

म्यूजिक इंडस्ट्री में खूब नाम कमाने के बाद येशा सागर ने स्पोर्ट्स जगत में एंट्री की. यहां पर उन्होंने स्पोर्ट्स प्रेजेंटर के तौर पर काम किया और अपने ग्लैमरस लुक से फैंस को दीवाना बना लिया. एंकर मॉडल के साथ ही अह वह सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर भी हैं.

Yesha Sagar Net Worth - Photo Gallery
7/8

कितनी है नेटवर्थ?

येशा सागर की नेटवर्थ को लेकर कोई सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है. रिपोर्ट्स के अनुसार, येशा सागर की कुल नेटवर्थ 2-4 करोड़ रुपये के आसपास है. उनकी कमाई का मुख्य जरिया स्पोर्ट्स एंकरिंग, मॉडलिंग, म्यूजिक वीडियो और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं.

Yesha Sagar Fans - Photo Gallery
8/8

सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग

येशा सागर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर येशा के 1.3 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वह अपने इंस्टाग्राम पेज पर एंकरिंग, ट्रैवलिंग और फोटोशूट से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं. वहीं, पर्सनल लाइफ को लेकर येशा ज्यादा जानकारी शेयर नहीं करती हैं.

More News