Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • WWE Shortest Wrestler: कोई 3 फीट तो कोई 4… रेसलिंग की दुनिया के 5 छोटे रेसलर्स, 1 तो ग्रेट खली से भिड़ चुका

WWE Shortest Wrestler: कोई 3 फीट तो कोई 4… रेसलिंग की दुनिया के 5 छोटे रेसलर्स, 1 तो ग्रेट खली से भिड़ चुका

WWE Shortest Wrestler: आज हम बात करेंगे दुनिया के वो 5 सबसे छोटे रेसलर्स के बारे में, इन रेसलर्स ने साबित किया कि रिंग में सफलता के लिए केवल लंबाई नहीं, बल्कि प्रतिभा, करिश्मा भी मायने रखती है. इस लिस्ट में एक ऐसा रेसलर भी रहा है जो ग्रेट खली तक से भिड़ चुका है.

Last Updated: April 29, 2026 | 5:56 PM IST
WWE Shortest Wrestler - Photo Gallery
1/6

पहले नंबर पर माइक्रोमैन

इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम आता है माइक्रोमैन का, जिनकी लंबाई महज 3 फीट 3 इंच है. भले ही वह WWE में नियमित रूप से नजर नहीं आए हों, लेकिन अपनी जबरदस्त फुर्ती और अनोखे रेसलिंग अंदाज के कारण उन्होंने दुनियाभर में खास पहचान बनाई है.

WWE Shortest Wrestler - Photo Gallery
2/6

मैक्स मिनी

इसके बाद नाम आता है मैक्स मिनी का, जिनकी लंबाई 3 फीट 7 इंच है. 1990 के दशक में WWE की मिनी-रेसलिंग डिवीजन के दौरान उन्होंने अपनी तेज़ी और शानदार एथलेटिक क्षमता से फैंस का दिल जीता. मैक्स मिनी आज भी WWE के सबसे यादगार छोटे कद के रेसलर्स में शामिल हैं.

WWE Shortest Wrestler - Photo Gallery
3/6

डिंक द क्लाउन

डिंक द क्लाउन, जिनकी लंबाई 4 फीट है, भी WWE इतिहास का एक चर्चित नाम रहे हैं. वह डोइंक द क्लाउन के साथी के रूप में नजर आते थे और अपने हास्यपूर्ण किरदार से दर्शकों का खूब एंटरटेन करते थे. 1990 के दशक में उनका किरदार फैंस के बीच काफी लोकप्रिय रहा.

WWE Shortest Wrestler - Photo Gallery
4/6

सबसे मजेदार हॉर्नस्वोगल

इन सभी में सबसे सफल नाम हॉर्नस्वोगल का माना जाता है, जिनकी लंबाई 4 फीट 5 इंच है. हॉर्नस्वोगल ने WWE में क्रूजरवेट चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रचा और अपने कॉमिक किरदार से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की. हॉर्नस्वोगल और खली के बीच का मुकाबला WWE इतिहास के सबसे बड़े हाइट डिफरेंस वाले पलों में गिना जाता है.

WWE Shortest Wrestler - Photo Gallery
5/6

हॉर्नस्वोगल सबसे फुर्तीले

हॉर्नस्वोगल के बराबर 4 फीट 5 इंच लंबे एल टोरिटो भी WWE के बेहद लोकप्रिय छोटे कद के रेसलर रहे हैं. अपनी हाई-फ्लाइंग मूव्स और फुर्तीले अंदाज के लिए मशहूर एल टोरिटो ने हॉर्नस्वोगल के साथ यादगार प्रतिद्वंद्विता निभाई, जिसमें 2014 का प्रसिद्ध WeeLC Match शामिल है.

WWE Shortest Wrestler - Photo Gallery
6/6

अहम भूमिका निभाई

इन रेसलर्स ने यह साबित कर दिया कि WWE में स्टार बनने के लिए केवल कद नहीं, बल्कि हुनर और व्यक्तित्व की जरूरत होती है. छोटे कद के बावजूद इन सुपरस्टार्स ने ऐसे यादगार पल दिए जिन्हें फैंस आज भी नहीं भूले हैं. इन्होंने WWE को नई उंचाई तक पहुंचाने में भी खूब अहम भूमिका निभाई.

More News