इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
102 Lok Sabha Seats In 5 States: बीते 10 मार्च को पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं जिसमें उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी ने दमदार वापसी की है। वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाई है। अब सवाल ये उठता है कि अगर ये लोकसभा के चुनाव होते तो किस पार्टी को कितना फायदा होता, कितना नुकसान। चलिए जानते हैं इसके बारे में। (Rashtriya Lok Dal Candidate performance in Uttar Pradesh, Punjab, Uttarakhand, Manipur, And Goa In 2017)
आपको बता दें कि दो पैरामीटर्स के आधार पर जोड़ा जाता है। पहला सीटों के आधार पर और दूसरा वोट शेयर के मुताबिक। समझ लिजिए किसी भी लोकसभा क्षेत्र में सात विधानसभा सीटें हैं। इनमें से चार या उससे अधिक सीटों पर पार्टी ए ने जीत दर्ज कर ली है तो यह लोकसभा सीट उसके खाते में चली गई। अगर इस सीट पर ए को तीन, बी को तीन और सी को एक सीट मिलती है। इसका मतलब यहां किसी भी पार्टी को सीटों के आधार पर बढ़त नहीं मिली। अब ऐसी स्थिति में इस क्षेत्र की सभी सीटों पर अलग-अलग पार्टियों के वोट शेयर को जोड़ा जाता है। जिस पार्टी को सबसे अधिक वोट मिलें हैं वह लोकसभा चुनाव के अनुसार यह सीट उसकी हो गई।
पंजाब: 2019 के लोकसभा चुनावों में महज एक सीट जीतने वाली आम आदमी पार्टी 2022 के विधानसभा चुनावों के प्रदर्शन के आधार पर पंजाब की 13 में से 11 लोकसभा सीटें जीत सकती थी। वहीं पिछले लोकसभा चुनाव में 08 सीटें जीतने वाली कांग्रेस को 02 सीटें मिलती, जबकि भाजपा और अकाली का खाता नहीं खुल पाता।
उत्तराखंड: यदि उत्तराखंड में इस समय लोकसभा चुनाव होते तो भाजपा एक बार फिर सभी पांच सीटें जीतने में कामयाब रहती। बता दें बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी पांच सीटें जीती थीं। जबकि कांग्रेस का सफाया हो गया था।
उत्तर प्रदेश : विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश की 403 सीटों में से 253 से ज्यादा सीटों के साथ पूर्ण बहुमत मिला है। अगर इन नतीजों को उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में परिवर्तन करें तो भारतीय जनता पार्टी को 2022 में 60 सीटें मिलती, जबकि 2019 लोकसभा चुनावों में उसे 62 सीटें मिली थीं।
गोवा: गोवा विधानसभा चुनाव 2022 में सबसे बड़ी पार्टी बनी भारतीय जनता पार्टी यहां की दोनों लोकसभा सीटें जीतती। 2019 में बीजेपी ने यहां की एक लोकसभा सीट जीत थी, जबकि एक सीट कांग्रेस को मिली थी।
मणिपुर: मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022 में सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा यहां की दोनों लोकसभा सीटें जीत लेती। 2019 में उसने एक और एक सीट एनपीएफ ने जीती थी।
102 Lok Sabha Seats In 5 States
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.