होम / Rafale Deal: भाजपा ने साधा कांग्रेस पर निशाना

Rafale Deal: भाजपा ने साधा कांग्रेस पर निशाना

India News Editor • LAST UPDATED : November 9, 2021, 1:22 pm IST

Rafale Deal 2007 से 2012 के बीच किसकी सरकार थी

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Rafale Deal हाल ही में फ्रांस की एक पत्रिका द्वारा किए गए खुलासे के बाद भाजपा ने एक बार फिर से कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है। भाजपा ने मीडियापार्ट की रिपोर्ट का ही जिक्र करते हुए कांग्रेस पर राफेल डील में कमीशन लेने का आरोप लगाया है।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने रिपोर्ट में एक बिचौलिए के नाम का जिक्र करते हुए कहा कि जिस बिचौलिए का नाम अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में सामने आया था, उसी का नाम राफेल डील में भी आया है। संबित पात्रा ने कहा कि ये पूरा मामला 2007 से 2012 के बीच हुआ। आज हम आपके सामने कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज रखने वाले हैं, ताकि भ्रष्टाचार किसके कालखंड में हुआ ये बताएगा।

पात्रा ने कहा कि खुलासा हुआ है कि 2007 से 2012 के बीच में राफेल में ये कमीशनखोरी हुई है, जिसमें बिचौलिए का नाम भी सामने आया है- सुषेण गुप्ता। पात्रा ने कहा कि यह वही व्यक्ति है जिसे अगस्ता वेस्टलैंड केस का किंगपिन माना जाता है।

Rafale Deal भाजपा ने राहुल गांधी से मांगा जवाब

संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी जवाब दें, जो भ्रम फैलाने की कोशिश उनकी पार्टी ने की है। उन्हीं की पार्टी पर खुलासा हुआ है कि घूसखोरी 2007 से 2012 तक हुई। 10 साल तक भारतीय वायुसेना के पास फाइटर एयरक्राफ्ट नहीं थे। 10 साल तक सिर्फ समझौता किया गया और डील को अटकाए रखा गया।

ये समझौता सिर्फ कमीशन के लिए अटकाए रखा गया। ये समझौता एयरक्राफ्ट के लिए नहीं हो रहा था। बल्कि कमीशन के लिए हो रहा था।

Also Read : Punjab Cabinet Meeting Today हो सकते हैं कई अहम फैसले

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Pakistan: जब फैन्स फूट-फूट कर रो पड़े, न्यूजीलैंड की ‘बी’ टीम से पाकिस्तान की शर्मिंदा करने वाली हार – Indianews
Morning Healthy Habit: सुबह की ये 5 आदतें कई खतरनाक बीमारियों से दे सकती है छुटकारा, जानिए पूरी जानकारी- Indianews
Taiwan Earthquake: फिर डोली ताइवान की धरती, रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता का आया भूकंप -India News
Swapna Shastra: सपने में खुद की शादी को देखना है इस बात देता है संकेत, जानें शादी से जुड़े सपनों का मतलब- Indianews
Pakistan: पाकिस्तान की ISI का ये हो सकते हैं नए चीफ, देखें कौन है संभावित उम्मीदवार?- Indianews
Maryam Nawaz: पुलिस की वर्दी पहनने पर बड़ी मुसीबत में पंजाब की सीएम मरियम नवाज़, कोर्ट में दायर की गई याचिका -India News
Jammu Kashmir: जम्मू के रामबन में जमीन धंसने से मकानों में दरारें पड़ीं, सड़क कनेक्टिविटी टूटा- Indianews
ADVERTISEMENT