होम / Uttarakhand Assembly Election 2022 : भाजपा को झटका

Uttarakhand Assembly Election 2022 : भाजपा को झटका

India News Editor • LAST UPDATED : October 11, 2021, 7:05 am IST
Uttarakhand Assembly Election 2022
परिवहन मंत्री यशपाल आर्य व बेटे नैनीताल विधायक संजीव कांग्रेस में शामिल

इंडिया न्यूज, देहरादून :
Uttarakhand Assembly Election 2022 : विधानसभा चुनाव 2022 से पहले उत्तराखंड में चुनावी पारा लगातार चढ़ रहा है। हर दिन हर पार्टी नए जोड़तोड़ में लगी हुई है। पिछले दिनों जहां प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने भाजपा ज्वाइन की थी तो वहीं सोमवार को कांग्रेस ने प्रदेश भाजपा को काफी गंभीर चोट दी।
प्रदेश के परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने अपने बेटे नैनीताल विधायक संजीव आर्य ने सोमवार को नई दिल्ली में कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। यशपाल उत्तराखंड सरकार में समाज कल्याण मंत्री व परिवहन मंत्री थे।

हरीश रावत की मौजूदगी में कांग्रेस ज्वाइन की (Uttarakhand Assembly Election 2022)

दोनों नेताओं ने पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, कांग्रेस प्रदेश कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित राष्ट्रीय महामंत्री-संगठन केसी वेणुगोपाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला की मौजदूगी में कांग्रेस का दामन थाम लिया। बाजपुर से विधायक और समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य व उने बेटे संजीव आर्य नैनीताल विधानसभा सीट से विधायक हैं।

Also Read : India-China Standoff : नहीं सुधरेगा ड्रैगन, 13 वें दौर की बातचीत बेनतीजा

2017 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे (Uttarakhand Assembly Election 2022)

दोनों ने 2017 में कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा था। जिसके बाद भाजपा ने दोनों को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी भी बनाया था। पिता और बेटे ने भाजपा को निराश न करते हुए जीत भी दर्ज की थी। इसके बाद भाजपा सरकार ने यशपाल आर्य को कैबिनेट मंत्री बनाया। लेकि, विधानसभा चुनाव-2022 से पहले ही एक बार  फिर यशपाल और संजीव ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।

Connect With Us : Twitter Facebook
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT